मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बिहार चुनाव: हायाघाट से निर्दलीय उम्मीदवार रविन्द्र नाथ सिंह को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

दरभंगा: बिहार विधानसभा चुनाव में वोटिंग से पहले प्रत्याशियों पर हमले का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के हायाघाट विधानसभा सीट का है। हायाघाट से निर्…

बिहार चुनाव: हायाघाट से निर्दलीय उम्मीदवार रविन्द्र नाथ सिंह को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली
बिहार चुनाव: हायाघाट से निर्दलीय उम्मीदवार रविन्द्र नाथ सिंह को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली | फ़ोटो: TVL News

दरभंगा: बिहार विधानसभा चुनाव में वोटिंग से पहले प्रत्याशियों पर हमले का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के हायाघाट विधानसभा सीट का है। हायाघाट से निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्रनाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये हैं।




दरभंगा में हायाघाट विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार रविन्द्र नाथ सिंह को बीती रात थाथोपुर में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। वर्तमान में वह एक स्थानीय अस्पताल में उपचाराधीन हैं। जहां उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है। 




पुलिस ने बताया कि रविंद्रनाथ गुरुवार को चुनाव प्रचार खत्म करने के बाद देर रात अपने गांव दुगौली लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार को कोठरी के पास कुछ लोगों के द्वारा रोक ली। रविंद्रनाथ बात करने के लिए कार से जैसे ही उतरे बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली चला दी। हमले में उन्हें दो गोली लगी है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।