नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या व मौतों में तेजी बरकरार है| 6 नवंबर की सुबह तक देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 84 लाख के पार पहुँच गया है| देश में कोरोना से 1,24,985 लोगों की जान गई है|
भारत में 47,638 नए COVID19 मामलों के साथ कुल कोरोना मामलों की संख्या 84,11,724 हुई। 670 नई मौतों के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,24,985 पहुंची। पिछले 24 घंटे में कुल एक्टिव केसों में 7,189 गिरावट आने के बाद कुल एक्टिव केस 5,20,773 हुए।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 84,11,724 हो गई है| पिछले 24 घंटों में (गुरुवार सुबह 8 बजे से लेकर शुक्रवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 47,638 नए मामले सामने आए हैं| पिछले 24 घंटों में 54,157 मरीज ठीक हुए हैं| देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के कारण 670 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद इस वायरस के संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 1,24,985 हो गई है|