मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बिहार चुनाव: नीतीश जी और मोदी जी ने मिलकर बिहार को लूटा , कटिहार में बोले राहुल गांधी-जब आप सड़क पर भूखे-प्यासे चल रहे थे तब मोदी जी...

बिहार: बिहार में जहां एक तरफ दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। वहीं तीसरे आखिरी चरण के लिए राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है।बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीचकांग्रेस पार्टी के पूर…

बिहार चुनाव: नीतीश जी और मोदी जी ने मिलकर बिहार को लूटा , कटिहार में बोले राहुल गांधी-जब आप सड़क पर भूखे-प्यासे चल रहे थे तब मोदी जी...
बिहार चुनाव: नीतीश जी और मोदी जी ने मिलकर बिहार को लूटा , कटिहार में बोले राहुल गांधी-जब आप सड़क पर भूखे-प्यासे चल रहे थे तब मोदी जी... | फ़ोटो: TVL News

बिहार: बिहार में जहां एक तरफ दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। वहीं तीसरे आखिरी चरण के लिए राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है।बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीचकांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कटिहार में जनसभा संबोधित करते हुए NDA पर जमकर निशाना साधा|



कटिहार में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि,'जब आप सड़क पर भूखे-प्यासे चल रहे थे तब नरेंद्र मोदी जी और नीतीश जी ने आपकी मदद नहीं की। आज यही आपसे हाथ जोड़कर वोट मांगते हैं। इतनी भी शर्म नहीं है इनमें। जब आपको जरूरत थी तब ये कहां थे? तब ये भारत के सबसे अमीर लोगों का टैक्स माफ कर रहे थे|




राहुल गांधी ने कहा कि,कटिहार में हर साल बाढ़ आती है, हर साल आपको नुकसान होता है लेकिन इस नुकसान से उबरने के लिए मोदी जी और नीतीश जी ने क्या किया? राहुल गांधी ने कहा कि,'नीतीश जी और मोदी जी ने मिलकर बिहार को लूटा है। बिहार के किसान, मजदूर, छोटे दुकानदारों को नष्ट किया है। अब बिहार के युवाओं और किसानों ने मन बना लिया है कि महागठबंधन को चुनाव जीताना है और बिहार को बदलने का काम शुरू करना है|




राहुल गांधी ने कहा कि,''मैं उन सभी युवाओं से पूछना चाहता हूं... मोदी जी ने कहा था कि वे हर साल 2 करोड़ नौकरियां देंगे, नीतीश जी ने भी यही कहा था लेकिन नौकरियां कहां हैं? आज युवा बेरोजगार क्यों हैं? राहुल गांधी ने कहा कि,''देश में 20% मक्का बिहार से आता है, क्या आपको सही दाम मिलता है? मोदी जी और नीतीश जी ने आपको सही दाम दिलाने के लिए क्या किया?



राहुल गांधी ने कहा कि,'अगर बिहार के किसान को उसका सही दाम नहीं मिलेगा, उस खेत का फायदा उसे नहीं मिलेगा, अगर यहाँ पर फूड प्रोसेसिंग प्लांट नहीं होगा या मक्के के प्रोसेस का प्लांट नहीं होगा तो बिहार का मजदूर, किसान दूसरे प्रदेशों में जाकर रोजगार ढूंढेगा





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।