मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बिहार चुनाव: चीन के मुद्दे पर राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को घेरा, बोले- खुलासा कर दूंगा, तो चेहरा दिखाना मुश्किल हो जाएगा

वैकुंठपुर/पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान हो चुका है। दूसरे चरण के मतदान को लेकर चुनाव अभियान अपने जोरों पर है। बिहार में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सि…

बिहार चुनाव: चीन के मुद्दे पर राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को घेरा, बोले- खुलासा कर दूंगा, तो चेहरा दिखाना मुश्किल हो जाएगा
बिहार चुनाव: चीन के मुद्दे पर राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को घेरा, बोले- खुलासा कर दूंगा, तो चेहरा दिखाना मुश्किल हो जाएगा | फ़ोटो: TVL News

वैकुंठपुर/पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान हो चुका है। दूसरे चरण के मतदान को लेकर चुनाव अभियान अपने जोरों पर है। बिहार में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि,''भाजपा और जेडीयू की सरकार बनेगी और नीतीश कुमार जी मुख्यमंत्री होंगे। किसी प्रकार की संदेह इसमें नहीं होना चाहिए। भाजपा का चरित्र है, जो हम कहते हैं वो हम करते हैं|



रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि,''जब राजीव गांधीजी देश के प्रधानमंत्री थे तो कहते थे कि दिल्ली से भेजे गए एक रुपया में से सिर्फ़ १६ पैसे ही नीचे पहुँचते है। अब हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी पूरे के पूरे १०० पैसे नीचे तक पहुँचा रहे हैं।प्रधानमंत्री जनधन योजना के माध्यम से खाते खुले।देश के हर किसान को ६००० रुपए वार्षिक की सम्मान निधि दी जा रही है।एक भी पैसा इधर उधर नहीं होता।




राजनाथ सिंह ने कहा कि,''हमारी सरकार ने घर घर गैस सिलेंडर पहुँचाया है।आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से ग़रीबों का पाँच लाख रुपए सालाना तक का मुफ़्त इलाज किया जा रहा है। बिहार में भी हज़ारों लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिला है।




राजनाथ सिंह ने कहा कि,''कुछ विरोधी राजनीतिक पार्टियाँ गुमराह कर रही हैं। कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि भारत की १२०० किमी भूमि पर क़ब्ज़ा कर लिया गया है। जबकि हमारी सेना के बहादुर जवानों ने अदभुत शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया है और देश के मान, सम्मान, स्वाभिमान की रक्षा की। हमें उस पर गर्व होना चाहिए।मैं आपको यक़ीन दिलाता हूँ कि दुनिया की कोई भी ताक़त एक इंच ज़मीन पर क़ब्ज़ा नहीं कर सकती। कांग्रेस को हो क्या गया है। राष्ट्रीय एकता और अखंडता के मुद्दे पर क्या पूरे देश को एकजुट नहीं होना चाहिए।




राजनाथ सिंह ने कहा कि,''पुलवामा की घटना के बाद बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राइक हुई। कांग्रेस सुबूत माँग रही थी। अब पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में हुई बहस से स्थिति स्पष्ट हो गई। वहाँ के मंत्री कह रहे थे पुलवामा में हुई घटना में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का हाथ है। अब तो कांग्रेस को माफ़ी माँगनी चाहिए।बिहार रेजिमेंट के जवानों ने गलवान में भारत माता के स्वाभिमान की रक्षा की और यहाँ तक कि अपने प्राणों का बलिदान किया है। ऐसे बहादुर जवानों के प्रति मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।




राजनाथ सिंह ने कहा कि,''पुलवामा की घटना के बाद ये लोग तरह तरह की बातें कर रहे थे।अब पाकिस्तान की असेंबली में खड़े होकर वहाँ का मंत्री कह रहा है कि पुलवामा की घटना वहाँ की सरकार की शह पर हुई है। मैं राहुल गांधी जी से पूछना चाहता हूँ कि वे अब क्यों नहीं बोलते? वे चुप क्यों है?कांग्रेस के द्वारा हमारे सेना के जवानों के शौर्य और पराक्रम पर सवालिया निशान लगाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि चीन ने १२०० वर्ग किमी ज़मीन क़ब्ज़ा कर ली है।यदि मैं खुलासा कर दूंगा, तो चेहरा दिखाना मुश्किल हो जाएगा। सेना ने जिस पराक्रम का परिचय दिया है उस पर हमें गर्व होना चाहिये।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।