मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Bihar Election Results 2020 LIVE Updates: बोली BJP- हम पूर्ण बहुमत प्राप्त कर चुके हैं, अब कोई परिवर्तन होने की संभावना नहीं

पटना:Bihar Election Results 2020:बिहार विधानसभा की 243 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है।शुरुआती रुझानों में महागठबंधन भाजपा से कहीं आगे चल रहा है। महागठबंधन 124 सीटों पर तो एनड…

Bihar Election Results 2020 LIVE Updates: बोली BJP- हम पूर्ण बहुमत प्राप्त कर चुके हैं, अब कोई परिवर्तन होने की संभावना नहीं
Bihar Election Results 2020 LIVE Updates: बोली BJP- हम पूर्ण बहुमत प्राप्त कर चुके हैं, अब कोई परिवर्तन होने की संभावना नहीं | फ़ोटो: TVL News

पटना:Bihar Election Results 2020:बिहार विधानसभा की 243 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है।शुरुआती रुझानों में महागठबंधन भाजपा से कहीं आगे चल रहा है। महागठबंधन 124 सीटों पर तो एनडीए गठबंधन 109 सीटों पर आगे चल रही है। चिराग पासवान की पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है। ओवौसी की पार्टी भी एक सीट पर आगे चल रही है। इस चुनाव में जहां नीतीश कुमार की साख दांव पर लगी है। वहीं तेजस्वी के सामने अपने पिता लालू प्रसाद यादव के छवि से हटकर अपना राजनीतिक करियर बनाने की चुनौती है।



Bihar Election Results 2020 LIVE Updates:



हिलसा विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी शक्ति सिंह को निर्वाचन अधिकारी ने 547 वोट से विजयी घोषित कर दिया था। सर्टिफ़िकेट लेने के लिए इंतज़ार करने को कहा गया। सीएम आवास से RO को फ़ोन आता है। फिर अचानक अधिकारी कहते है पोस्टल बैलेट रद्द होने के कारण आप 13 वोट से हार गए:RJD



बिहार चुनाव में कितनी और हेराफेरी चलेगी? किशनगंज में कांग्रेस प्रत्याशी 1,266 वोट से जीत गए थे। भाजपा उम्मीदवार अपने घर चली गई थी।  अब कांग्रेस उम्मीदवार को सर्टिफ़िकेट देने से इनकार किया जा रहा है। प्रजातंत्र की हत्या कर सरेआम जनमत का अपहरण हो रहा है:रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस





सकरा विधान सभा कांग्रेस उम्मीदवार उमेश राम ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री व कांग्रेस चुनाव प्रभारी श्री सुबोध कांत सहाय को बताया कि वो 600 वोट से जीत गए थे पर उन्हें जबरन क़रीब 1,700 वोट से हार डिक्लेयर कर दिया।  क्या यही प्रजातंत्र की कसौटी है? चुनाव आयोग संज्ञान क्यों नही ले रहा?:रणदीप सिंह सुरजेवाला,कांग्रेस



अभी राजापाकर, वैशाली की कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिमा कुमार दास ने बताया की काउंटिंग के बाद 1,720 वोट से जीत हो गई पर DM चुने जाने का सर्टिफ़िकेट देने से इनकार कर रहे हैं। ये न प्रजातंत्र की परिपाटी है और न ही क़ानूनी तौर से सही।  चुनाव आयोग कहाँ है?:रणदीप सिंह सुरजेवाला,कांग्रेस





हम पूर्ण बहुमत प्राप्त कर चुके हैं क्योंकि NDA तथा RJD के बीच इतना अंतर है कि इसमें अब कोई परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।इनका(RJD) एक ही एजेंडा है जीते तो ठीक और अगर नहीं जीते तो चीटिंग का आरोप लगाते हैं:RJD द्वारा EVM पर आरोप लगाने पर  संजय जायसवाल,BJP



मतगणना कुछ चरणों में शेष है। जैसे नतीजे आते रहेंगे आप तक जानकारी पहुंचती रहेगी। आयोग का आदेश है कि अगर जरूरत पड़ेगी तो हम मध्य रात्रि के आसपास अंतिम अपडेट लेकर दोबारा मिलेंगे  : चंद्र भूषण कुमार, उप चुनाव आयुक्त



1 घंटे पहले सोशल मीडिया में एक संदेश मिला था कि किसी एक पार्टी द्वारा 119 सीटें जीतने की बात कही गई है। लेकिन सही स्थिति यह है कि अभी तक कुल 146 सीटों पर जीत दिखाई जा रही है और 97 सीटों पर रूझान दिखाए गए हैं : चंद्र भूषण कुमार, उप चुनाव आयुक्त





दर्जनों से अधिक सीटें हैं जहां छेड़छाड़ की गई है। वे लोगों के जनादेश को बदलने की कोशिश कर रहे हैं, यहां तक कि ऐसे तमाम गैर-इरादतन प्रयासों के बाद हम सरकार बनाएंगे|चुनाव आयोग (ईसी) ने हमें आश्वासन दिया है कि वे हमारी सभी शिकायतों को दूर करने का प्रयास करेंगे। हमें चुनाव आयोग पर भरोसा है लेकिन जिला प्रशासन पर नहीं: RJD नेता मनोज झा, पटना में चुनाव आयोग के कार्यालय

से निकलने के बाद..




पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पार्टी के समर्थकों ने पार्टी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के बाहर मतगणना को प्रभावित करने के आरोप में सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया|



विसंगतियां हैं। हम चुनाव आयोग से न्याय की उम्मीद करते हैं:कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह

 



लोजपा ने दर्ज की एक सीट: चिराग पासवान की पार्टी लोजपा ने एक सीट दर्ज की।


-Bihar Election Results 2020: जमुई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह जीतीं।




जनतंत्र में ऐसी लूट नहीं चलेगी: राष्ट्रीय जनता दल ने ट्वीट कर कहा, ये उन 119 सीटों की सूची है जहां गिनती संपूर्ण होने के बाद महागठबंधन के उम्मीदवार जीत चुके है। रिटर्निंग ऑफिसर ने उन्हें जीत की बधाई दी लेकिन अब सर्टिफिकेट नहीं दे रहे है कह रहे है कि आप हार गए है। ECI की वेबसाइट पर भी इन्हें जीता हुआ दिखाया गया। जनतंत्र में ऐसी लूट नहीं चलेगी।




-Bihar Election Results 2020: कुल 243 में से 103 सीटों के परिणाम घोषित। NDA की 54 सीटों (BJP 32, JDU 19, VIP 2, HAM 1) पर जीत और 69 सीटों पर बढ़त। महागठबंधन की 44 सीटों (RJD-29, कांग्रेस-7, Left-8) पर जीत 69 सीटों पर बढ़त। AIMIM की 3 सीटों पर जीत, 2 पर आगे। बसपा और निर्दलीय ने 1-1 सीट जीती




-पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कथित रूप से मतगणना को प्रभावित करने के मुद्दे को उठाने के लिए राजद और कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के कार्यालय पहुंचा।



Bihar Election Results 2020: राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने राज्य के विधानसभा क्षेत्रों में 09:00 बजे तक मतगणना राउंड (पूर्ण और लंबित) की स्थिति की जानकारी दी।



-बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने एक सीट जीती।




-चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी ने 28, आरजेडी ने 25 और जेडी (यू) ने 17, कांग्रेस ने 7, VIP ने 2, CPI(M-L) ने 6, AIMIM ने 2 और CPI, CPI (M),  HAM(S) और निर्दलीय ने 1-1 सीट से जीत दर्ज़ की।



-राजद नेता मनोज झा ने नीतीश सरकार पर लगाया बड़ा आरोप: राजद सांसद ने मनोज झा ने कहा, बिहार में 200 फीसदी सरकार बन रही है। झा ने कहा लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। लोकतंत्र लावा बनकर फूटेगा। 10 सीटों पर प्रशासन गिनती में देरी कर रहा है। उन्होंने कई सीटों पर दोबारा गिनती की मांग की है।




-चुनाव आयोग के अनुसार हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद नेता तेज प्रताप यादव 21139 वोटों से जीते।


-सुबह से शाम तक मतगणना के कई रंग देखने को मिले। भाजपा और जद(यू) के दफ्तर में एक दौर का जश्न मनाया जा चुका है, लेकिन अभी भी तस्वीर साफ नहीं है।



पटना: बिहार के मंत्री मंगल पांडे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर पहुंचे। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर पहुंचे। चुनाव आयोग (ECI) के अनुसार NDA 121 सीटों पर आगे चल रही है।



-चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में राजद नेता तेजस्वी यादव भाजपा के सतीश कुमार से 27839 वोटों से आगे चल रहे हैं।




BiharElection2020: चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी ने 10, आरजेडी ने 8 और जेडी (यू) ने 6, कांग्रेस ने 2,VIP ने 2, AIMIM ने 1 सीट और AIMIM, CPI और CPI (M) ने 1-1 सीटे से जीत दर्ज़ की। 121 सीटों पर NDA ,116 सीटों पर महागठबंधन,5 सीटों पर AIMIM, 1 सीट पर BSP,2 सीटों पर निर्दलीय आगे हैं।





-परसा से जेडीयू उम्मीदवार और तेजप्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय हारे। राजद नेता छोटे लाल 17293 वोटों से जीते| हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से राजद के भोला यादव हारे। भाजपा के राम चंद्र प्रसाद 10252 वोटों से जीते। 



बिहार में 7737 निर्धारित राउंड में से 4858 पर मतगणना पूरी हो चुकी है। 119 निर्वाचन क्षेत्रों में आधे से अधिक वोटों की गिनती हो चुकी है : आशीष कुंद्रा, उप निर्वाचन आयुक्त



BiharElection2020: चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी ने 6, आरजेडी ने 2 और जेडी (यू) ने 2, कांग्रेस ने 1 और विकासशील इंसान पार्टी ने 2, AIMIM ने 1 सीट पर जीत दर्ज़ की। 123 सीटों पर एनडीए ,112 सीटों पर महागठबंधन, 5 सीटों पर AIMIM, 1 सीट पर बसपा, 2 सीटों पर निर्दलीय आगे हैं।




तीन करोड़ वोटों की गिनती पूरी: साढ़े चार करोड़ वोटों में से तीन करोड़ वोटों की गिनती पूरी हुई।


-बिहार चुनाव पर काम कर रहे चुनाव विश्लेषकों की माने तो इसमें महिलाओं का बढ़ा हुआ वोट प्रतिशत काफी महत्वपूर्ण रहा है। इसके बूते बिहार में एनडीए सत्ता में आने में सफल हो सकता है।





प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पिछले 6 साल में गरीबों के लिए जो काम किया है। बिहार में NDA के सुशासन ने जो काम किया है। उसके कारण NDA का नेतृत्व फिर से बहुमत में आ रहा है, इसके लिए मैं जनता का धन्यवाद करता हूं : संजय जायसवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष



-राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद मनोज झा ने कहा, बिहार को अपनी सरकार मिलने वाली है और इसे कोई भी नहीं रोक सकता है। मुख्यमंत्री जी का जाना तय है। मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि रिटर्निंग अधिकारियों को वोटों की गिनती धीमा करने के लिए न कहें। उससे उनके हार में केवल देरी हो सकती है।



Bihar Election 2020: चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी ने 3, आरजेडी ने 2 और जेडी (यू) ने 2, कांग्रेस ने1 और विकासशील इंसान पार्टी ने 1 पर जीत दर्ज़ की। 126 सीटों पर एनडीए ,107 सीटों पर महागठबंधन, 5 सीटों पर AIMIM, 2 सीटों पर बसपा, 3 सीटों पर निर्दलीय आगे चल रही है। 



पूरे देश में रूझान स्पष्ट है। जितने भी उपचुनाव हुए हैं, जनता ने मजबूती के साथ भाजपा के विकास और सुशासन के संकल्प के साथ अपने आप को जोड़ा है। बिहार में भी ऐसी ही स्थिति दिखाई दे रही है। जनता के जनादेश का सम्मान करना चाहिए : केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी



बीजेपी ने आज पीएम मोदी जी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा जी के नेतृत्व में पूरे देश के अंदर जो प्रदर्शन किया है मैं इसके लिए पीएम, राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूरी टीम का अभिनंदन करता हूं: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ



बिहार के अंदर सभी कयासों को पूरी तरीके से दूर करते हुए आज के परिणाम ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि 'मोदी है तो मुमकिन है'|BJP ने 2017 राज्य विधानसभा उपचुनावों में अपने परिणाम को एक बार फिर से दोहराया है और 2019  लोकसभा चुनावों में तमाम चुनौतियों के बावजूद BJP ने अच्छा प्रदर्शन किया था। इस उपचुनाव से भाजपा ने ये संकेत दिए है कि आगामी चुनावों में भी वो अच्छा प्रदर्शन करेंगे: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ





बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि इस बात को लेकर कोई विवाद नहीं है कि सरकार का नेतृत्व कौन करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने चुनाव से पहले नीतीश कुमार को सीएम का चेहरा घोषित कर दिया है, तो अब सीएम के चेहरे पर कोई सवाल ही नहीं उठता है। जिन्हें खुशी मनानी थी, वो मना चुके हैं। हम फाइनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।




भाजपा के नेता अजीत कुमार चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री हो। बिहार में भाजपा के एससी मोर्चा के प्रमुख अजित चौधरी का कहना है कि कार्यकर्ताओं को लगता है कि अब भाजपा का ही सीएम बनना चाहिए। भाजपा राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।



-बिहार: पटना में जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यालय के बाहर जश्न मनाते हुए लोग। चुनाव आयोग के अभी के रुझानों के आधार पर NDA अधिकतम विधानसभा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। Bihar Election वोट काउंटिंग अभी भी जारी है।



-पटना: चुनाव आयोग के मुताबिक बिहार में 243 सीटों पर अब तक के रुझानों के आधार पर NDA ने बढ़त बनाई हुई है। उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता पार्टी ऑफिस के बाहर शंख बजाते हुए।




-चुनाव आयोग के मुताबिक 243 सीटों पर में से 129 सीटों पर NDA आगे है-BJP-74, JDU-49,विकासशील इंसान पार्टी 6 सीट पर। महागठबंधन 102 सीटों पर आगे है- RJD-65, कांग्रेस 19 और लेफ्ट 18 सीटों पर। BSP-2 सीट, AIMIM-2 सीट, LJP-2 सीट, निर्दलीय उम्मीदवार 5 सीट पर आगे हैं|



चंद घंटों बाद आपसे मिलेंगे ये कहते हुए कि हमने जो कहा था वो कर दिखाया: मनोज झा, राजद सांसद महागठबंधन 103 सीटों पर और NDA 125 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है




-बिहार विधानसभा चुनाव में मतगणना 19 राउंड से लेकर 51 राउंड तक हो रही है। आज देर रात तक मतगणना पूरी होने की उम्मीद है: चंद्र भूषण कुमार, उप चुनाव आयुक्त




-बिहार में अब तक एक करोड़ से ज़्यादा मतों की गणना हो चुकी है: आशीष कुंद्रा, उप निर्वाचन आयुक्त



करीब 4.10 करोड़ मतदान हुए हैं और अब तक 92 लाख मतगणना हो चुकी है। मतदान केंद्र की संख्या बढ़ने से मतगणना राउंड की संख्या बढ़ी है। औसत 35 राउंड मतगणना होगी, मतगणना देर शाम तक चलेगी: बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी(CEO) एच.आर. श्रीनिवास



हमें पहले से ही विश्वास था कि एनडीए की सरकार बनेगी, एग्ज़िट पोल ने समाज में दुविधा डाल दी थी। जिस तरह से रुझान हैं ये तय है कि नीतीश जी फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे: बिहार विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों पर कैलाश विजयवर्गीय, बीजेपी




-पटना: अब तक आए रुझानों को देखते हुए भाजपा समर्थक और कार्यकर्ता, पार्टी ऑफिस के बाहर जश्न मनाते हुए।  अभी तक हुई मतगणना के अनुसार 243 सीटों में से 127 पर NDA और 100 सीटों पर महागठबंधन ने बढ़त बनाई हुई है



-चुनाव आयोग के मुताबिक 243 सीटों पर अब तक के रुझानों के आधार पर NDA 127 सीटों पर आगे - BJP 73, JDU 47, विकासशील इंसान पार्टी 7  महागठबंधन 100 सीटों पर आगे - RJD 61, कांग्रेस 20 और लेफ्ट 19 एक पर BSP, 3 पर AIMIM, 5 पर LJP और 7 पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे।



बिहार चुनाव परिणाम: अभी तक हुई मतगणना के हिसाब से हसनपुर विधानसभा सीट पर राजद नेता तेज प्रताप यादव आगे चल रहे हैं



011:08 AM, 10-NOV-2020: -आज दोपहर 1:30 बजे भारत निर्वाचन आयोग प्रेस कांफ्रेंस करेगा।




-बिहार विधानसभा चुनाव की 243 सीटों में से 230 सीटों पर शुरुआती रुझानों के मुताबिक एनडीए 119 सीटों पर आगे चल रही है। महागठबंधन 100 सीटों पर आगे चल रहा है।



-भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक अभी राघोपुर विधानसभा सीट से आरजेडी नेता तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं।



-बिहार विधानसभा चुनाव: एनडीए 102 सीटों पर आगे चल रही है-बीजेपी 54 सीटों पर, जेडीयू 42 सीटों पर, विकासशील इंसान पार्टी 5 सीटों पर और हम पार्टी एक सीट पर आगे है। महागठबंधन 88 सीटों पर आगे चल रहा है- 57 सीटों पर आरजेडी, 17 सीटों पर कांग्रेस और 14 सीटों पर लेफ्ट आगे चल रही है।




-बिहार विधानसभा चुनाव में 40 सीटों पर आरजेडी, 35 सीटों पर भाजपा, 26 सीटों पर जेडीयू और 14 सीटों पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है



-नतीजों के पहले जेडीयू प्रवक्ता केसी त्यागी का बयान:बिहार चुनाव में JDU ने हार कबूल की...JDU प्रवक्ता के.सी त्यागी ने कबूल की हार।
कोरोना के चलते हम हार रहे हैं-केसी त्यागी


-बिहार विधानसभा चुनाव में 21 सीटों पर भाजपा, 13 सीटों पर आरजेडी, 12 सीटों पर जेडीयू और 11 सीटों पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है।




-भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक बिहार विधानसभा की 9 सीटों पर भाजपा, 5 सीटों पर आरजेडी, 5 सीटों पर जेडीयू, 3 सीटों पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है।



-भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक बिहार विधानसभा की 5 सीटों पर भाजपा, 2 सीटों पर जेडीयू और 1-1 सीट पर बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और विकासशील इंसान पार्टी आगे चल रही है। #BiharElections



-बिहार: बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर तीन चरणों में हुए चुनाव की मतगणना चल रही है



08:06 AM, 10-NOV-2020:  बिहार विधानसभा की 243 सीटों और 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना शुरू हुई।





07:46 AM, 10-NOV-2020: पटना: सुबह 8 बजे शुरू होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए अनुग्रह नारायण कॉलेज में स्थापित किया गया स्ट्रांग रूम खोला गया।




-बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आज आने वाला है। परिवर्तन के लिए लोजपा और भाजपा की सरकार बने, नीतीश मुक्त बिहार, असंभव नीतीश! असंभव नीतीश! और एक युवा सरकार के लिए हम हवन कर रहे हैं: कृष्णा सिंह कल्लू LJP, पटना




प्रधानमंत्री मोदी ने की 12 रैलियां: विधानसभा चुनाव के लिए इस बार कोरोना संकट को ध्यान में रखते हुए तैयारी की गई। शुरुआत में नेताओं ने आभासी प्रचार किया लेकिन बाद में उन्हें रैलियों की इजाजत मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में 12 रैलियों को संबोधित किया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा समेत अन्य बड़े नेताओं ने भाजपा की तरफ से मोर्चा संभाला।




-बिहार विधानसभा चुनाव में अधिकांश एक्जिट पोल में राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पांच दलों के महागठबंधन को जीत हासिल होने का पूर्वानुमान व्यक्त किए जाने के बीच आज  मतगणना होगी। राज्य में मतगणना 38 जिलों के 55 मतगणना केंद्रों पर होगी और इसके परिणाम नीतीश कुमार सरकार का भविष्य तय करेंगे। नीतीश कुमार पिछले 15 वर्षों से बिहार के मुख्यमंत्री हैं।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।