मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बिहार में जंगलराज लाने वालों के साथियों को भारत माता- जय श्री राम से दिक्कत है: प्रधानमंत्री मोदी

बिहार: बिहार में जहां एक तरफ दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। वहीं तीसरे आखिरी चरण के लिए राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है।बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र…

बिहार में जंगलराज लाने वालों के साथियों को भारत माता- जय श्री राम से दिक्कत है: प्रधानमंत्री मोदी
बिहार में जंगलराज लाने वालों के साथियों को भारत माता- जय श्री राम से दिक्कत है: प्रधानमंत्री मोदी | फ़ोटो: TVL News

बिहार: बिहार में जहां एक तरफ दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। वहीं तीसरे आखिरी चरण के लिए राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है।बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सहरसा में जनसभा संबोधित करते हुए महागठबंधन पर एक फिर निशाना साधा| उन्होंने कहा, 'सोचिए, बिहार में जंगलराज लाने वालों के साथियों को भारत माता से दिक्कत है। कभी एक टोली कहती है कि भारत माता की जय के नारे मत लगाओ, कभी दूसरी टोली को भारत माता की जय से सिरदर्द होने लगता है। ये भारत माता के विरोधी अब एकजुट होकर बिहार के लोगों से वोट मांग रहे हैं|




प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार की अनेकों वीर माताएं, अपने लाल, अपनी लाडली को राष्ट्ररक्षा के लिए समर्पित करती हैं। बिहार के शूरवीर देश की सीमा, देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देते हैं, देश की रक्षा करते हैं| 




उन्होंने कहा,लेकिन बिहार को जंगलराज बनाने वालों के साथी, उनके करीबी क्या चाहते हैं, आपको पता है...? वो चाहते हैं, आप भारत माता की जय के नारे न लगाएं। सोचिए, छठी मैया को पूजने वाली इस धरती पर, जंगलराज के साथी चाहते हैं कि भारत माता की जय के नारे न लगें| वो चाहते हैं, आप जय श्री राम भी न बोलें। बिहार के चुनाव प्रचार में मां भारती का जयकारा करना इन लोगों को रास नहीं आ रहा|




प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि,''बिहार के विकास के इन प्रयासों के बीच, आपको सतर्क भी रहना है। सतर्क उन लोगों से, जिनका इतिहास बिहार में जंगलराज का है। सतर्क उन लोगों से, जो बिहार के लिए नहीं, सिर्फ अपने लिए जीते है। सतर्क उन लोगों से, जिन्हें बिहार की मान मर्यादा, बिहार के मान सम्मान से कोई लेना-देना नहीं|





उन्होंने कहा,''आज बिहार की बदौलत, भारत, बहुत ज्यादा शक्तिशाली रेल इंजन बनाने वाले दुनिया के बड़े देशों में अपना स्थान दर्ज करवा चुका है। आधुनिक और तेज़ रफ्तार ट्रेनों के निर्माण में भी बिहार की बड़ी भूमिका है|आज सहरसा की इस भूमि से, मैं देशभर के लोगों को एक आग्रह भी करना चाहता हूं। धनतेरस आने वाला है, दीवाली आने वाली है, फिर छठी मैया की पूजा भी है। जितना संभव हो पाए लोकल चीजें ही खरीदीए|




प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि,''जब भी मैं बिहार आता हूं, मखाने की बात जरूर करता हूं। ऐसा नहीं है कि मेरे आने के बाद ही सबको ये पता चला कि यहां मखाना इतना ज्यादा होता है, इतना अच्छा होता है। ये बात पहले से भी पता थी लोगों को, लेकिन गर्व के साथ हम अपनी चीजों का बखान नहीं करेंगे तो कौन करेगा| उन्होंने कहा,''NDA सरकार हमारे किसानों के उत्पादों को कितना संरक्षण दे रही है, इसका बहुत बड़ा उदाहरण है हमारा जूट से जुड़ा सेक्टर। आज जब देश सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति की तरफ तेज़ी से अपने कदम बढ़ा रहा है तो इसका सीधा लाभ हमारे जूट किसानों को हो रहा है, जूट उद्योग को हो रहा है|





बिहार के हर जिले में कम से कम एक ऐसा उत्पाद है, जो देश और विदेश के बाज़ारों में धूम मचा सकता है। आत्मनिर्भर बिहार के लिए हर जिले में इन उत्पादों को निखारने-संवारने के लिए ज़रूरी इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग लगाने की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है| उन्होंने कहा,''हमारे जो छोटे किसान हैं, पशुपालक हैं, मछली के कारोबार से जुड़े साथी हैं, वो भी लंबे समय तक बैंकों के बाहर से कर्ज लेने के लिए मजबूर थे। जरूरत पड़ने पर उन्हें बहुत ज्यादा ऊंची ब्याज दरों पर कर्ज मिलता था|जब वो कर्ज तले दब जाते थे, उनके सामने बहुत बड़ा संकट आ जाता था। इसी संकट से उन्हें निकालने के लिए छोटे किसानों, पशुपालकों, मछलीपालकों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा से जोड़ा जा रहा है|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।