मुख्य सामग्री पर जाएँ
14 सितंबर 2026

बिहार: उड़ीं नाइट कर्फ्यू की धज्जियां, बाहुबली नेता मुन्ना के उपनयन संस्कार में अक्षरा सिंह ने लगाए जमकर ठुमके, मुन्ना भी साथ में लगाए ठुमके

हाजीपुरः बिहार में लगातार कोरोना के नए मरीज बढ़ रहे हैं और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में भी भारी इजाफा हो रहा है, जिन्हें रोकने के लिए नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। लेकिन आप बाहुबली हैं और सत्त…

बिहार: उड़ीं नाइट कर्फ्यू की धज्जियां, बाहुबली नेता मुन्ना के उपनयन संस्कार में अक्षरा सिंह ने लगाए जमकर ठुमके, मुन्ना भी साथ में लगाए ठुमके
बिहार: उड़ीं नाइट कर्फ्यू की धज्जियां, बाहुबली नेता मुन्ना के उपनयन संस्कार में अक्षरा सिंह ने लगाए जमकर ठुमके, मुन्ना भी साथ में लगाए ठुमके | फ़ोटो: TVL News

हाजीपुरः बिहार में लगातार कोरोना के नए मरीज बढ़ रहे हैं और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में भी भारी इजाफा हो रहा है, जिन्हें रोकने के लिए नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। लेकिन आप बाहुबली हैं और सत्ता के गलियारे से संबंध रखते हैं तो आपके लिए नाइट कर्फ्यू पर कोई रोक नहीं है, हाजीपुर के लालगंज में पूर्व विधायक और बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला ने जो किया उससे तो यही लगता है| वायरल एक वीडियो में लालगंज के पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला इस गाइडलाइन का उल्लंघन करते दिख रहे हैं। उनके घर भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने जमकर ठुमके लगाए। इस मामले में पूर्व विधायक, भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री अक्षरा सिंह समेत 200 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।



दरअसल, बीते 23 अप्रैल को लालगंज में पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के भतीजे का उपनयन संस्कार हो रहा था| इसी मौके पर शुक्रवार की रात भोजपुरी की सुपरस्टार कही जाने वाली अक्षरा सिंह को बुलाया गया था| इस दौरान रात भर पार्टी चली, कोरोना गाइडलाइन की ऐसी-तैसी कर दी गई और फिर यहां जमकर नाच-गाना हुआ|




???ूर्व बाहुबली विधायक मुन्ना शुक्ला के भाई मानमर्दन शुक्ला मुजफ्फरपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर हैं। मानमर्दन के बेटे के जनेऊ उपनयन के उपलक्ष्य में आयोजन किया गया। बताया गया कि इसके लिए मुन्ना शुक्ला ने अपने पैतृक आवास लालगंज में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित कराया था।



शुक्रवार शाम में नाच-गाने और पार्टी का आयोजन हुआ था। इस मौके पर भोजपुरी की सुपरस्टार कही जाने वाली अक्षरा सिंह को बुलाया गया था, इस दौरान रात भर पार्टी चली और जमकर नाच-गाना हुआ खूब ठुमके लगाए गए, इसमें खुद मुन्ना शुक्ला और उनकी पत्नी से लेकर कई लोगों ने जमकर नाच गाना किया।


इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के कोरोना गाइडलाइंस की ऐसी की तैसी होती रही।  बताया जा रहा कि उनके सरकारी गनर भी उत्साह में आकर डांस करते हुए कार्बाइन से हर्ष फायरिंग करते देखे गए। खाकी वर्दी पहने बिहार पुलिस का ये जवान नाच-गाने के बीच सरकारी गन से फायरिंग करता दिखा। हैरानी की बात यह है कि यहां ज्यादातार लोगों ने मास्क नहीं पहना था| वायरल वीडियो में भी साफ देखा जा सकता है| अब सवाल उठता है कि क्या बिहार में जो स्थिति अभी बन रही है वैसे में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर क्या संदेश दिया जा रहा है| इस मामले में कहा जा रहा है कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है| रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 7 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।