मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बिजनौर: मां ने डेढ़ साल की बेटी को गला दबाकर मार डाला, पहले भी कर चुकी है एक मासूम बच्ची की हत्या

बिजनौर: बिजनौर जिले के थाना मण्डावली क्षेत्र में एक मां ने अपनी डेढ़ साल की मासूम बेटी को मार डाला। बीएसएफ में तैनात पति की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बिजनौर के…

बिजनौर: मां ने डेढ़ साल की बेटी को गला दबाकर मार डाला, पहले भी कर चुकी है एक मासूम बच्ची की हत्या
बिजनौर: मां ने डेढ़ साल की बेटी को गला दबाकर मार डाला, पहले भी कर चुकी है एक मासूम बच्ची की हत्या | फ़ोटो: TVL News

बिजनौर: बिजनौर जिले के थाना मण्डावली क्षेत्र में एक मां ने अपनी डेढ़ साल की मासूम बेटी को मार डाला। बीएसएफ में तैनात पति की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बिजनौर के मंडावली थाना क्षेत्र के औरंगपुर भिक्कु गांव का है|  शुक्रवार 25 नवंबर को शिवानी रानी पत्नी अंकित कुमार ने अपनी डेढ़ साल की मासूम बच्ची की मुंह दबाकर हत्या कर दी थी। 



पति अंकित कुमार छुट्‌टी पर घर आया था| लेकिन वह किसी दोस्त से मिलने शहर गया था। वारदात के समय महिला शिवान??? रानी और उसकी डेढ़ साल की बच्ची दृष्टि ही घर पर थी। अगले दिन (शनिवार को) वह जब घर तब इसकी जानकारी हुई| इसके बाद अंकित कुमार ने थाने में इसकी सूचना दी है|


शनिवार को 26 नवंबर, 2022 को अंकित कुमार पुत्र शेषराज सिंह निवासी औरंगपुर भिक्कु द्वारा थाने पर तहरीर दी गयी कि 25 नवंबर को उसकी पत्नी शिवानी रानी द्वारा उसके साथ आपसी वाद-विवाद तथा घरेलु कलह के चलते उसकी डेढ़ वर्षीय पुत्री दृष्टि की मुँह व नाक दा दी, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। 


तहरीर के आधार पर थाना मंडावली पर मु0अ0सं0 249/22 धारा 302 भादवि बनाम शिवानी (मृतका की माँ) उपरोक्त पंजीकृत किया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। आज 27 नवंबर, 2022 को थाना मंडावली पुलिस द्वारा अभियुक्ता शिवानी को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही की जा रही है|



 पुलिस पूछताछ में आरोपी माँ ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उधर परिवार वालों का कहना है कि महिला ने अंकित से दूसरी शादी की थी और महिला का चाल चलन भी ठीक नहीं था और उसका प्रेम प्रसंग भी चल रहा था। जिसको लेकर महिला ने इस घटना को अंजाम दिया है। परिजनों के मुताबिक,''महिला शिवानी ने पहली शादी के बाद भी अपनी पांच महीने की बच्ची की हत्या कर दी थी। जिसको लेकर दोनों परिवारों में समझौता हो गया था। जिससे  उस समय कोई केस नहीं हुआ था|  पहले पति छोड़ कर बाद में महिला शिवानी की शादी बीएसएफ के जवान अंकित कुमार से हुई थी। इन दोनों ने अपनी मर्जी से एक दूसरे से दूसरी शादी की थी।


बिजनौर सिटी के एसपी डॉ प्रवीण रंजन सिंह ने बताया,''थाना मण्डावली क्षेत्र के अंकित कुमार ने अभियोग पंजीकृत कराया कि उसकी पत्नी शिवानी ने उसकी डेढ़ वर्षीय बच्ची की गला दबा कर हत्या कर दी है। बच्ची का पोस्टमार्टम करा कर शिवानी को गिरफ़्तार किया गया| 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।