मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

आमिर खान ने अपने पुराने दोस्त अमीन हाज़ी के एक स्पेशल गाने की शूटिंग के लिए 'लाल सिंह चड्ढा' से निकाला वक़्त

नई दिल्ली: अभिनेता आमिर खान ने एक बार फिर अपनी दोस्ती साबित कर दिखायी है क्योंकि वह अपने दो दशक से अधिक पुराने दोस्त, अमीन हाज़ी के लिए 'लाल सिंह चड्ढा' से वक़्त निकाल कर जयपुर रवाना हो गए है जहाँ अम…

आमिर खान ने अपने पुराने दोस्त अमीन हाज़ी के एक स्पेशल गाने की शूटिंग के लिए 'लाल सिंह चड्ढा' से निकाला वक़्त
आमिर खान ने अपने पुराने दोस्त अमीन हाज़ी के एक स्पेशल गाने की शूटिंग के लिए 'लाल सिंह चड्ढा' से निकाला वक़्त | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: अभिनेता आमिर खान ने एक बार फिर अपनी दोस्ती साबित कर दिखायी है क्योंकि वह अपने दो दशक से अधिक पुराने दोस्त, अमीन हाज़ी के लिए 'लाल सिंह चड्ढा' से वक़्त निकाल कर जयपुर रवाना हो गए है जहाँ अमीन अपने निर्देशन में बन रही पहली फिल्म की शूटिंग कर रहे है|



आमिर के दोस्त और सहकर्मी, अमीन हाज़ी ने निर्देशन के क्षेत्र में अपना हाथ आजमाया है और एक सूत्र ने बताया कि आमिर ख़ान एक समर्थक मित्र से कई अधिक हैं।



सूत्र ने साझा किया, "जब अमीन ने आमिर को मनोवैज्ञानिक थ्रिलर के साथ निर्देशन का रुख करने के बारे में बताया, तो अभिनेता रोमांचित हो गए। आमिर ने तुरंत ही, इस परियोजना में एक विशेष उपस्थिति के लिए हामी भर दी। अगले पांच दिनों तक आमिर जयपुर के एक स्टूडियो में एली अवराम के साथ गाने की शूटिंग करेंगे जिसके लिए एक बहुत बड़ा सेट बनाया गया है। तनिष्क बागची द्वारा रचित और अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखित, यह गाना बॉस्को और सीज़र द्वारा कंपोज़ किया जाएगा। "



आमिर और अमीन बहुत पुराने दोस्त है जो पिछले दो दशकों से अधिक समय से मित्र रहे हैं। आमिर की 'लगान' और 'मंगल पांडे' में भी अमीन ने अभिनय किया है। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि देश के सबसे बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद आमिर ने अपने पुराने दोस्त के प्रोजेक्ट को प्राथमिकता देते हुए लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग से ब्रेक ले लिया है।



आमिर अब इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगे जिसमें किनल कपूर और अमायरा दस्तूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। निश्चित रूप से, अब आमिर के फैंस को उनके इस कैमियो का बेसब्री से इंतजार है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।