मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बैंग बैंग' कास्ट मिस्टर फैसू और रूही सिंह ने जयपुर में बाइकर्स कम्युनिटी के साथ की बातचीत, पिंक सिटी में किया क्राइम-थ्रिलर का प्रचार

जयपुर: ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 की युवा एक्शन-थ्रिलर फ्रैंचाइज़ी 'बैंग बैंग - द साउंड ऑफ़ क्राइम्स' की प्रमुख जोड़ी मिस्टर फैसू और रूही सिंह ने हाल ही में अपने वेब शो का प्रचार करने के लिए जयपुर का दौरा क…

बैंग बैंग' कास्ट मिस्टर फैसू और रूही सिंह ने जयपुर में बाइकर्स कम्युनिटी के साथ की बातचीत, पिंक सिटी में किया क्राइम-थ्रिलर का प्रचार
बैंग बैंग' कास्ट मिस्टर फैसू और रूही सिंह ने जयपुर में बाइकर्स कम्युनिटी के साथ की बातचीत, पिंक सिटी में किया क्राइम-थ्रिलर का प्रचार | फ़ोटो: TVL News

जयपुर: ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 की युवा एक्शन-थ्रिलर फ्रैंचाइज़ी 'बैंग बैंग - द साउंड ऑफ़ क्राइम्स' की प्रमुख जोड़ी मिस्टर फैसू और रूही सिंह ने हाल ही में अपने वेब शो का प्रचार करने के लिए जयपुर का दौरा किया था।



शो के लिए उदयपुर और जयपुर में बड़े पैमाने पर शूटिंग की गई है, ऐसे में फ़ैसु और रुही दोनों फिर से गुलाबी शहर में प्रचार करने के लिए बेहद उत्साहित नज़र आये। तस्वीरों को देखने के बाद इतना तो तय है कि सभी ने अपना यह ट्रिप खूब एन्जॉय किया है।



हाई-एंड बाइक, कार और माइंड-ब्लोइंग एक्शन दृश्यों के साथ शो की थीम को हाईलाइट करते हुए, जयपुर का प्रसिद्ध बाइकर्स क्लब, 'जयपुर बाइकर्स' इस खास अवसर पर फैसू और रुही से मिलने पहुंचे। बाइक्स के लिए समान जुनून साझा करने वाले, फैसू और रूही ने न केवल जयपुर बाइकर्स के साथ बातचीत की, बल्कि यादगार लम्हों को संजोते हुए उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।



इस मौके पर, रघु (फ़ैसु) और मीरा (रूही) के प्रमुख पात्रों को चित्रित करने वाले अभिनेताओं ने भी अपने संबंधित किरदारों के बारे में प्रेस से बातचीत की थी। उन्होंने बताया कैसे उन्हें अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री के साथ शो के लिए एक्शन सीक्वेंस करने में मजा आया, जो कि लॉन्च के बाद खूब वाहवाही बटोर रहे हैं।



साथ ही, फैज़ू और रुही दोनों ने प्रसिद्ध जयपुर स्थानों का दौरा किया, जिसमें बाज़ार भी शामिल हैं और शहर से पारंपरिक व्यंजनों का भी भरपूर आनंद लिया। इसके अलावा, कलाकारों ने एक लोकप्रिय रेडियो स्टेशन और शहर की एक प्रसिद्ध आर्ट गैलरी का भी रुख किया था



फैसल शेख उर्फ फैसू ने शेयर किया, “मेरी पहली वेब-सीरीज़ का हिस्सा बन कर वास्तव में बहुत अच्छा लग रहा है, और इस शो को अब तक मिली प्रतिक्रिया से मैं सच म??ं बहुत खुश हूँ। मैं एकता कपूर मैम का बहुत आभारी हूं कि शो के लॉन्च के दो दिनों के भीतर यह पहले से ही आईएमडीबी पर ट्रेंड कर रहा है और मुझे इसका हिस्सा बन कर अत्यंत खुशी महसूस हो रही है।  हमने राजस्थान में बड़े पैमाने पर शो के लिए शूटिंग की है और मुझे खुशी है कि हम आज गुलाबी शहर में शो का प्रचार कर रहे हैं। मैंने शहर में प्रसिद्ध 'प्याज़ कचौरी' का भी स्वाद चखा है और मुझे यह बहुत पसंद आई।"



रूही सिंह कहती हैं, “गुलाबी शहर जयपुर से तालुख रखते हुए, मेरे अपने शहर में अपनी नई वेब-श्रृंखला बैंग बैंग का प्रचार करते हुए वास्तव में बहुत अच्छा लग रहा है। घर वापस आ कर अच्छा लग रहा है और वेब-सीरीज़ को अब तक जो प्रतिक्रिया मिली है, वह सराहनीय है। ”



'बैंग बैंग' यूथ एक्शन सिनेमा प्रेमियों के लिए एक विसुअल स्पेक्टेकैल फ़िल्म होगी है जो दर्शकों को अपनी सीट से बांध कर रखेगी। ऑरिजिनल वेब-श्रृंखला में रहस्य, धमाकेदार एक्शन और युवा नाटक शामिल हैं, जो एक-एक करके गहरे रहस्यों को उजागर करेगा।



अक्षय बीपी सिंह द्वारा निर्मित और श्रद्धा पासी जयरथ द्वारा निर्देशित, "बैंग बैंग" आज से ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।