मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अभिषेक बच्चन ने 'सन्स ऑफ द सॉइल: जयपुर पिंक पैंथर्स' के सभी हीरो से जुड़ी रोचक जानकारी की साझा

नई दिल्ली: सन्स ऑफ द सॉइल: जयपुर पिंक पैंथर्स एक स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंटेड सीरीज़ है, जो कुछ दिनों में अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी जिसमें प्रो कबड्डी लीग के 7वें सीजन के माध्यम से टीम की एक सच्च…

अभिषेक बच्चन ने 'सन्स ऑफ द सॉइल: जयपुर पिंक पैंथर्स' के सभी हीरो से जुड़ी रोचक जानकारी की साझा
अभिषेक बच्चन ने 'सन्स ऑफ द सॉइल: जयपुर पिंक पैंथर्स' के सभी हीरो से जुड़ी रोचक जानकारी की साझा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: सन्स  ऑफ द सॉइल: जयपुर पिंक पैंथर्स एक स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंटेड सीरीज़ है, जो  कुछ दिनों में अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी जिसमें प्रो कबड्डी लीग  के 7वें सीजन के माध्यम से टीम की एक सच्ची, ईमानदार यात्रा दिखाई जाएगी।  हर खेल में डाले जाने वाला प्रयास, नाम बनाने के लिए किये जाने वाला बलिदान  और कबड्डी को प्रसिद्धि हासिल करवाने का जुनून, इस डॉक्यूमेंट-सीरीज़ को  एक मस्ट-वॉच बनाता हैं!



टीम के कप्तान और मैट पर एक ऑल राउंडर दीपक  हुड्डा, जिन्होंने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाए रखने में  मदद करने के लिए कबड्डी खेलना शुरू किया था, उन्होंने गिरकर उठने के साथ यह  मुक़ाम हासिल किया है।वही, कोच श्रीनिवास रेड्डी अपने सफ़र को एक सपने के  सच होने जैसा देखते है।




अभिषेक बच्चन ने व्यक्त किया, "बहुत  सारे लोग मुझसे पूछते हैं कि हमने श्रीनिवास रेड्डी को क्यों टीम में रखा?  मैं कहता हूं कि मैं उनमें क्षमता देखता हूं और मुझे लगता है कि लोग दूसरे  अवसर के हकदार होते हैं।" रेडर दीपक नरवाल, अपने शिक्षक के निर्देशों का  पालन करते हुए अपने परिवार में कबड्डी की विरासत को आगे बढ़ाते हुए कहते  हैं कि यदि आप एक छोटा कदम लेते है तो आपको आगे कदम बढ़ाना चाहिए। शांत  रेडर, निलेश सालुंखे जिन्होंने कबड्डी के इस खेल के माध्यम से अपना घर और  एक ब्रह्मांड प्राप्त किया है।




 वही, ऑल राउंडर, बेबी, कबड्डी और जयपुर पिंक  पैंथर्स के फायरब्रांड नितिन रावल का स्पिरिट बेहद हाई है और खेल का एक  महान योद्धा बनने पर उनका ध्यान केंद्रित है।"




अमेज़ॅन  प्राइम वीडियो के सोशल मीडिया पर वीडियो की इन श्रृंखला में अनफ़िल्टर्ड  सीरीज़ से क्या उम्मीद की जा सकती है, इसकी एक छोटी सी झलक साझा की गयी है।  डॉक्यूमेंट-सीरीज़ की शुरुआत 4 दिसंबर को अमेज़न प्राइम वीडियो पर विशेष  रूप से की जाएगी।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।