किसान आंदोलन: किसानों के साथ बातचीत से पहले जेपी नड्डा के आवास पर गृह मंत्री शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री तोमर की बैठक जारी
नई दिल्ली: किसान अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर डटे हुए हैं| इस बीच मंगलवार यानी आज गृह मंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किसानों के विरोध प्रदर्शन पर बैठक करने…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
किसान आंदोलन: किसानों के साथ बातचीत से पहले जेपी नड्डा के आवास पर गृह मंत्री शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री तोमर की बैठक जारी | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: किसान अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर डटे हुए हैं| इस बीच मंगलवार यानी आज गृह मंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किसानों के विरोध प्रदर्शन पर बैठक करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा के आवास पहुंचे|
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों के नेताओं को कोविड-19 महामारी एवं सर्दी का हवाला देते हुये तीन दिसंबर की जगह मंगलवार यानी कि आज बातचीत के लिये आमंत्रित किया है| किसानों से होने वाली बातचीत में राजनाथ सिंह केंद्र सरकार की अगुवाई करेंगे।
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि अब यह बैठक एक दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी के विज्ञान भवन में दोपहर बाद तीन बजे बुलायी गयी है| उन्होंने बताया कि आज 3 बजे किसानों को बुलाया है, सरकार चर्चा के लिए हमेशा तैयार है, आएंगे तो जरूर उनका स्वागत है। मांग पर सड़क पर बात नहीं होती है(किसानों की MSP की मांग पर)
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 1 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।