मुंबई :अभिनेता अमिताभ बच्चन के बाद उनके बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अमिताभ के अलावा अभिषेक ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट आने पर पता चला कि वो भी कोरोना संक्रमित हैं।
पूरे बच्चन परिवार और उनके स्टाफ का टेस्ट हुआ, जिसके बाद अब अभिषेक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं| अभिषेक को भी नानावती अस्पताल में एडमिट किया गया है|
अभिषेक बच्चन ने जानकारी देते हुए ट्वीट किया, 'आज मैंने और मेरे पिता दोनों कोरोना संक्रमित पाए गए। हम दोनों को हल्के लक्षण होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमने सभी आवश्यक अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारे परिवार और कर्मचारियों का परीक्षण किया जा रहा है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे शांत रहें और घबराएं नहीं। धन्यवाद।'
इससे पहले अमिताभ बच्चन के कोरोना संक्रमित पाए गए| उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है|उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी| अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा,''मेरा COVID19 का टेस्ट पॉजिटिव आया और मुझे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया|
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, 'मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं| अस्पताल में भर्ती हुआ हूं. अस्पताल वाले अधिकारियों को जानकारी दे रहे हैं. परिवार और स्टाफ के सदस्यों का टेस्ट किया गया है जिसके रिपोर्ट का इंतजार है| जो भी लोग पिछले 10 दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं उनसे निवेदन है कि वो अपना टेस्ट करा लें|