मुंबई: अभिनेता दिलीप कुमार ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। उनकी हालत स्थिर है। मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में दिलीप कुमार का इलाज कर रहे पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. जलील पारकर ने बताया,''अभिनेता दिलीप कुमार अब वेंटिलेटर पर नहीं हैं वे ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। उनकी हालत स्थिर है। प्ल्यूरल एस्पीरेशन करने के लिए कुछ टेस्ट के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं|
दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल पर उनके डॉक्टर के हवाले से सेहत की जानकारी दी गई है| ट्विटर पर लिखा है, ''ये आज 11 बजकर 45 मिनट का अपडेट है...दिलीप साब वेंटिलेटर पर नहीं हैं, वो ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं| उनकी हालत स्थिर है| उनके कुछ जांच रिपोर्ट्स का इंतजारहैं| हम अपडेट देते रहेंगे|
इसके अलावा अभिनेता दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट से एक अनुरोध भी किया गया है जिसमें लिखा है, ''मीडिया के सभी लोगों से एक एहम गुज़ारिश साहब के करोड़ो फँस को आप के द्वारा अपडेट मिलती है आप से विनती है की अफवाओं को रोकने में हमारी मदद करें. ये प्लेटफार्म पर रेगुलर अपडेट पोस्ट होगी.
आपको बता दें कि रविवार को सुबह सांस लेने में दिक्कत होने पर दिलीप कुमार को मुंबई के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया| सूत्रों ने बताया था कि,'' दिलीप कुमार के फेफड़ों में पानी भर गया है और सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है|