मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

महाराष्ट्र में आज से शुरू हुई अनलॉक प्रक्रिया, बसें चालू, दुकानें- होटल, जिम और सैलून भी खुले

मुंबई: कोरोना के चलते महाराष्ट्र में 2 महीने बाद आज से अनलॉक का दौर शुरू हो रहा है| महाराष्ट्र में आज से अनलॉक प्रक्रिया शुरू होने के बाद दुकानें, जिम और सैलून खुल गए हैं।मुंबई में आज से आम जनता के ल…

महाराष्ट्र में आज से शुरू हुई अनलॉक प्रक्रिया, बसें चालू, दुकानें- होटल, जिम और सैलून भी खुले
महाराष्ट्र में आज से शुरू हुई अनलॉक प्रक्रिया, बसें चालू, दुकानें- होटल, जिम और सैलून भी खुले | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: कोरोना के चलते महाराष्ट्र में 2 महीने बाद आज से अनलॉक का दौर शुरू हो रहा है| महाराष्ट्र में आज से अनलॉक प्रक्रिया शुरू होने के बाद दुकानें, जिम और सैलून खुल गए हैं।मुंबई में आज से आम जनता के लिए बस सेवा फिर से शुरू हुईं।



दुकानों के साथ रेस्तरां और जिम खोलने की भी इजाज़त मिल गई है| साथ ही सड़कों पर बेस्ट की बसें फिर दौड़ेंगी, हालांकि लोकल ट्रेन सेवा अभी बंद रहेगी| बता दें कि महाराष्ट्र में अनलॉक के लिए पूरे राज्य को ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता और संक्रमण दर के हिसाब से पांच स्तर में बांटा गया है|मुंबई और ठाणे को इस हिसाब से तीसरे स्तर में रखा गया है|




मंत्री नवाब मलिक ने कहा, ',मराहाष्ट्र में 10 ज़िलों को पूरी तरह से अनलॉक किया गया है। कई ज़िलों में लेवल 3 के कंडीशन डाले गए हैं लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि कोविड पूरी तरह से समाप्त हो गया है। लोगों की भी ज़िम्मेदारी है कि कोविड के अनुरुप व्यवहार करें|



मुंबई मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा,''अनलॉक प्रक्रिया आज से शुरू हुई है। इसमें सार्वजनिक बसों में खड़े रहकर यात्रा नहीं कर सकते। लोकल रेलवे बहुत आवश्यक सेवाओं के लिए ही खुली रहेगी। कार्गो में भी 3 व्यक्तियों को ही अनुमति है। निजी कार्यालय सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक 50% क्षमता के साथ खुलेंग



पेडनेकर ने कहा,'दुकानें और होटल सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक खुलेंगे। खुले मैदानों में घूमने और साइकिलिंग की अनुमति सुबह 5 बजे से 9 बजे तक ही रहेगी। बच्चों के खेलने की जगहें सुबह 5-9 बजे और शाम 6-9 बजे तक खुली रहेंगी। शादियों में 50 लोगों को ही अनुमति है। शवयात्रा में 20 लोग ही रहें|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।