मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, बोली- मुझे अनकंफर्टेबल फील करवाया, जो भी हुआ वो..

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं| अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं| घोष ने ट्विट कर अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का…

अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, बोली- मुझे अनकंफर्टेबल फील करवाया, जो भी हुआ वो..
अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, बोली- मुझे अनकंफर्टेबल फील करवाया, जो भी हुआ वो.. | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं| अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं| घोष ने ट्विट कर अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया, उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई कि वह डायरेक्टर के खिलाफ सख्त कदम उठाएं|




फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप पर अभिनेत्री पायल घोष ने कहा,''उन्होंने (अनुराग कश्यप) मुझे अनकंफर्टेबल फील करवाया। जो भी हुआ वो नहीं होना चाहिए था। कोई तुम्हारे पास काम मांगने आया है तो इसका मतलब ये नहीं होता कि वो किसी भी चीज के लिए तैयार है। ये मुझे आज भी परेशान करता है|




पायल घोष ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'अनुराग कश्यप ने बुरी तरह से मुझ पर खुद को थोपने की कोशिश की| नरेंद्र मोदी जी कृप्या कदम उठाएं, और देश को इस क्रिएटिव आदमी के पीछे छीपे दानव को दिखाएं| मैं जानती हूं कि यह मुझे नुकसान पहुंचा सकता है और मेरी सुरक्षा खतरे में है। Pls मदद!




अनुराग कश्यप ने अपने ऊपर लगे आरोपों कहा, "अभी तो बहुत आक्रमण होने वाले हैं। यह बस शुरुआत है । बहुत फ़ोन आ चुके हैं, कि नहीं मत बोल और चुप हो जा । यह भी पता है कि पता नहीं कहाँ कहाँ से तीर छोड़ें जाने वाले हैं । इंतेज़ार है ।



अनुराग कश्यप ने कहा,क्या बात है  इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में । चलो कोई नहीं ।मुझे चुप कराते कराते इतना झूठ बोल गए की औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। बस यही कहूँगा की जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं|या कोई भी प्रेमिका या वो बहुत सारी अभिनेत्रियाँ जिनके साथ मैंने काम किया है , या वो पूरी लड़कियों और औरतों की टीम जो हमेशा मेरे साथ काम करती आयीं हैं , या वो सारी औरतें जिनसे मैं मिला बस , अकेले में या जनता के बीच|




अनुराग कश्यप ने कहा,''मैं इस तरह का व्यवहार ना तो कभी करता हूँ ना तो कभी किसी क़ीमत पे बर्दाश्त करता हूँ । बाक़ी जो भी होता है देखते हैं । आपके विडीओ में ही दिख जाता है कितना सच है कितना नहीं , बाक़ी आपको बस दुआ और प्यार ।आपकी अंग्रेज़ी का जवाब हिंदी में देने के लिए माफ़ी ।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।