मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दक्षिण एशिया के सबसे बड़े क्वीयर फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होगी अभिनेत्री Surabhi Tiwari की अपकमिंग “पाइन कोन”

नई दिल्ली: तमिल, तेलुगू, बॉलीवुड और डेली टीवी शो में अपने काम से शोहरत हासिल करने वाली अभिनेत्री सुरभि तिवारी (Surabhi Tiwari) के अभिनय से सजी फिल्म 'पाइन कोन' का प्रदर्शन दक्षिण एशिया के सबसे बड़े क…

दक्षिण एशिया के सबसे बड़े क्वीयर फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होगी अभिनेत्री Surabhi Tiwari की अपकमिंग “पाइन कोन”
दक्षिण एशिया के सबसे बड़े क्वीयर फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होगी अभिनेत्री Surabhi Tiwari की अपकमिंग “पाइन कोन” | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: तमिल, तेलुगू, बॉलीवुड और डेली टीवी शो में अपने काम से शोहरत हासिल करने वाली अभिनेत्री सुरभि तिवारी (Surabhi Tiwari) के अभिनय से सजी फिल्म 'पाइन कोन' का प्रदर्शन दक्षिण एशिया के सबसे बड़े क्वीयर फिल्म फेस्टिवल में होगा। यह फिल्म 7 जून को मुंबई इंटरनेशनल क्वीयर फिल्म फेस्टिवल में उद्घाटन के दिन दिखाई जाएगी। ये बात फिल्म से जुड़े सभी लोगों के लिए गर्व की है। क्योंकि इतने बड़े फिल्म फेस्टिवल में 'पाइन कोन' का प्रदर्शित होने अपने आप मे अहम है।  आपको बता दें कि सुरभि इस फिल्म में एक बेहद खास किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म समलैंगिकता पर आधारित है। फिल्म में सुरभि का किरदार उस भाई की बहन का है, जिसका भाई समलैंगिक हैं।



फिल्म 'पाइन कोन' के निर्देशक ओनिर हैं और इसे समलैंगिक संबंधों पर आधारित बनाया गया है। फिल्म में सुरभि तिवारी ने विभिन्न शेड में अदाकारी की हैं, जहां वह यंग से लेकर बुजुर्ग महिला के किरदार में नजर आईं हैं। "पाइन कोन" में सुरभि तिवारी अपने भाई के खातिर किसी से भी हद तक जाने को तैयार हैं, वही अपने भाई के समलैंगिक होने पर भी उसका साथ नहीं छोड़ती हैं। वह अपने भाई के लिए पूरे समाज के सामने खड़ी हो जाती हैं। सुरभि ने इस फिल्म के बारे में बताया कि इसकी कहानी एक दम हटके है और जब यह फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी, तो दर्शकों फिल्म को देखकर तालियां बजाने पर मजबूर हो जाएंगे। क्योंकि जो किरदार मैं निभा रही हूं वो किरदार बेहद ही मुश्किल है क्योंकि जब आपके घर में कोई व्यक्ति तरह का निकल जाए तो पूरे परिवार को क्या क्या फेस करना पड़ता है। उसी धरना की कहानी है 'पाइन कोन'।



बात दें कि सुरभि तिवारी ने बबली बाउंसर, बॉम्बे बेगम्स, टीवी शो ये झुकी झुकी सी नजर, पिया अलबेला, संतोषी मां, दिल बेकरार, क्षार सागर मधनम, करले तू भी मोहब्बत 2, वेब सीरीज लव, स्कैंडल एंड डॉक्टर, कौन? हु डिड इट में काम किया हैं। अब तक वह हिमालया, फ्लिपकार्ट, रेंटोमोजो जैसे प्रतिष्ठित ब्रांडों के लिए 30 से अधिक टीवी और डिजिटल विज्ञापन कर चुकी हैं। सुरभि तिवारी ने हाल ही में कई भाषाओं में काम किया है, जिनमें तमिल, तेलुगू, बॉलीवुड, और डेली टीवी शो शामिल हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जून 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।