मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पार्टी में अब आपसी गुटबंदी नहीं चलेगी, लोकसभा चुनाव में कोई चूक नहीं होनी चाहिए: सपा कार्यकर्ताओं व नेताओं से बोले अखिलेश

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। ये चुनाव आने वाली पीढ़ी और देश का भविष्य भी तय करने…

पार्टी में अब आपसी गुटबंदी नहीं चलेगी, लोकसभा चुनाव में कोई चूक नहीं होनी चाहिए: सपा कार्यकर्ताओं व नेताओं से बोले अखिलेश
पार्टी में अब आपसी गुटबंदी नहीं चलेगी, लोकसभा चुनाव में कोई चूक नहीं होनी चाहिए: सपा कार्यकर्ताओं व नेताओं से बोले अखिलेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। ये चुनाव आने वाली पीढ़ी और देश का भविष्य भी तय करने वाले साबित होंगे। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा को पराजित कर जनता की उम्मीदों को पूरा करेगी। समाजवादी पार्टी के पास भविष्य का विजन और विकास का मॉडल है। समाजवादी सरकार में विकास के जो मानक तय किए थे वही ‘‘समाजवादी माडल‘‘ है जिससे लोक कल्याणकारी राज्य का निर्माण होता है। जनता समाजवादी पार्टी पर ही उसके सपनों को पूरा करने की क्षमता पर भरोसा रखती है।


अखिलेश यादव आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में बड़ी संख्या में एकत्र समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि वे एकजुटता, निष्ठा और ईमानदारी से बूथ मजबूत करने के काम में अभी से जुट जांए।


यादव ने कार्यकर्ताओं को सजग करते हुए कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। सन् 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना चाहती थी, उसने समाजवादी सरकार बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जमकर वोट किया था लेकिन भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग, झूठ, छल और बल से परिणाम को प्रभावित किया। 


अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी में अब आपसी गुटबंदी नहीं चलेगी। समाजवादी कार्यकर्ता इस बार चूक न करें। बूथ स्तर पर लोकतंत्र को बचाना है। लोकसभा चुनाव बहुत ही गंभीरता से लड़ना और जीतना है।  



अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार की विकास योजनाएं ही आज दिखाई दे रही है और उनसे जनता को लाभ मिल रहा है। भाजपा ने तो समस्याएं ही समस्याएं पैदा की है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। हर वर्ग परेशान है। किसान, नौजवान, मजदूर सभी जीवनयापन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने छह साल में जनहित की कोई योजना नहीं चलाई है।



 प्रदेश में विकास कार्य ठप्प हैं। चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हैं। मरीजो को अस्पतालों में सामान्य इलाज भी नहीं मिल पा रहा है। खुलेआम हत्याएं हो रही है। चारों तरफ अराजकता है। गरीबों के साथ अन्याय हो रहा है। किसी को भी न्याय नहीं मिल रहा है।


यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए संकल्पित है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जून 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।