मुख्य सामग्री पर जाएँ
2 नवंबर 2026

ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन कोरोना पॉजिटिव, जया बच्चन की रिपोर्ट आई निगेटिव

मुंबई : अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं| जया बच्चन की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं|महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने यह जानकारी दी हैं|महाराष्ट्र के स…

ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन कोरोना पॉजिटिव, जया बच्चन की रिपोर्ट आई निगेटिव
ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन कोरोना पॉजिटिव, जया बच्चन की रिपोर्ट आई निगेटिव | फ़ोटो: TVL News

मुंबई : अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं| जया बच्चन की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं|महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने यह जानकारी दी हैं|



महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा,-ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन कोरोना वायरस पॉजिटिव आई हैं। जया बच्चन कोरोना वायरस निगेटिव आई हैं|




बीती रात अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं|जिसके बाद से उनके परिवार को लेकर सबकी चिंताएं बढ़ गई थीं|शनिवार देर शाम अभिनेता अमिताभ बच्‍चन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे| उन्हें मुंबई के नानावती अस्‍पताल में भर्ती कराया गया| न्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी| अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा,''मेरा COVID19 का टेस्ट पॉजिटिव आया और मुझे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया|




अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, 'मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं| अस्पताल में भर्ती हुआ हूं. अस्पताल वाले अध‍िक‍ारियों को जानकारी दे रहे हैं. परिवार और स्टाफ के सदस्यों का टेस्ट किया गया है जिसके रिपोर्ट का इंतजार है| जो भी लोग पिछले 10 दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं उनसे निवेदन है कि वो अपना टेस्ट करा लें|




अभिनेता अमिताभ बच्चन के बाद उनके बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।पूरे बच्चन परिवार और उनके स्टाफ का टेस्ट हुआ, जिसके बाद अब अभिषेक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं| अभ‍िषेक को भी नानावती अस्पताल में एडमिट किया गया है|




अभिषेक बच्चन ने जानकारी देते हुए ट्वीट किया, 'आज मैंने और मेरे पिता दोनों कोरोना संक्रमित पाए गए। हम दोनों को हल्के लक्षण होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमने सभी आवश्यक अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारे परिवार और कर्मचारियों का परीक्षण किया जा रहा है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे शांत रहें और घबराएं नहीं। धन्यवाद।'





वहीं रविवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अधिकारियों ने अभिनेता अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' के बाहर कंटेनमेंट ज़ोन का बैनर लगाया।बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के कर्मचारी अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को सेनिटाइज किया|कल अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया था।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 29 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।