मुंबई: ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आने के बाद नानावती अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।अभिनेता अभिषेक बच्चन ने बताया,''ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या का COVID19 टेस्ट नेगेटिव आया है और अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं|
अभिनेता अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर बताया, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या का COVID19 टेस्ट नेगेटिव आया है और अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं जबकि मैं और मेरे पिता अभी भी अस्पताल में हैं|अभिषेक बच्चन ट्वीट कर फैंस को उनकी दुआओं के लिए धन्यवाद भी कहा|
अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय और अराध्या बच्चन के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए लिखा, आपकी निरंतर प्रार्थना और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद। आपका सदा ऋणी रहूंगा। शुक्र है कि ऐश्वर्या और आराध्या का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वे अब घर पर होंगे। मैं और मेरे पिता मेडिकल स्टाफ की देखरेख में अस्पताल में रहेंगे|
बता दें कि कुछ दिनों पहले अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और अराध्या बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे|