मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने की अमेज़ॅन ओरिजिनल हश हश (वर्किंग टाइटल) की घोषणा, इस सीरीज में सभी महिलाएं नजर आयेंगी

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो अपनी आगामी सीरीज हश हश (वर्किंग टाइटल) की घोषणा करने के लिए तैयार है। इसमें कलाकारों से लेकर तकनीशिन दल के सदस् यों तक सभी महिलाए…

अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने की अमेज़ॅन ओरिजिनल हश हश (वर्किंग टाइटल) की घोषणा, इस सीरीज में सभी महिलाएं नजर आयेंगी
अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने की अमेज़ॅन ओरिजिनल हश हश (वर्किंग टाइटल) की घोषणा, इस सीरीज में सभी महिलाएं नजर आयेंगी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो अपनी आगामी सीरीज हश हश (वर्किंग टाइटल) की घोषणा करने के लिए तैयार है। इसमें कलाकारों से लेकर तकनीशिन दल के सदस् यों तक सभी महिलाएं ही नजर आयेंगी।



अमेज़ॅन ओरिजिनल हश हश (वर्किंग टाइटल) केवल मजबूत महिला नायिकाओं की कहानी भर नहीं है बल्कि कैमरे के पीछे इसके निर्माण और निर्देशन में भी महिलाएं ही शामिल हैं। तनुजा चंद्रा (करीब करीब सिंगल, दुश्मन, संघर्ष) इस सीरिज की क्रिएटिव डायरेक्टर और एक्जिक्यूटिव प्रॉड्यूसर होंगी, वहीं शिखा शर्मा (शकुंतला देवी, टॉयलेट-एक प्रेम कथा, शेरनी) इस सीरिज की एक् जीक् यूटिव प्रोड्यूसर और ऑरिजिनल स् टोरी राइटर के रूप में दोहरी जिम् मेदारी निभाएंगी। 




एडवरटाइजिंग फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर नाम कोपल नथानी इस शो के एपिसोड्स का निर्देशन करेंगी। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित लेखिका जूही चतुर्वेदी (गुलाबो सिताबो और पीकू) आशीष मेहता द्वारा लिखित इस सीरीज के लिए डायलॉग स लिखेंगी। इस सीरीज को विक्रम मल होत्राज के एबंडंशिया एंटरटेनमेंट (ब्रीद, ब्रीद: इनटू द शैडोज, शकुंतला देवी,एयरलिफ्ट) द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा



हश हश (वर्किंग टाइटल) के जरिए पुरस्कार विजेता अभिनेत्रियां जूही चावला और आएशा जुल का डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। उनके साथ इस सीरीज में सोहा अली खान, करिश्मा तन्ना., शहाना गोस्वामी और कृतिका कामरा दमदार भूमिकाओं में नजर आएंगी। हश हश सीरीज मूल तौर पर महिलाओं की कहानियों पर केंद्रित है जिसमें वे अपनी कहानियां सुनाती नजर आयेंगी। हश हश में लगभग सभी महिला क्रू नजर आयेंगी। इससमें प्रोडक् शन डिजाइनर, कॉस्ट्यूम डिजाइनर, सुपरवाइजिंग प्रॉड्यूसर, को-प्रॉड्यूसर्स से लेकर आर्ट, कॉस्ट्यूम, प्रॉडक्शन को-ऑर्डिनेशन और यहां तक कि सिक्योरिटी टीम में भी महिलाएं ही शामिल हैं।



हश हश (वर्किंग टाइटल) की क्रिएटिव डायरेक्टर और एक्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर तनुजा चंद्रा ने इसे हरी झंडी दिखाने की घोषणा पर कहा, 'भारत में वीडियो स्ट्रीमिंग स् टोरीटेलिंग में एक बड़ा बदलाव लेकर आया है, जिसमें महिलाओं की कहानियों को लोगों के बीच रखने का मौका मिला है और मुझे इस बात की बेहद खुशी है। मेरी जैसी निर्देशकों को इसका लंबे समय से इंतजार था। अमेझॉन प्राइम वीडियो और एबंडंशिया एंटरटेनमेंट दोनों का इतिहास विविध और प्रमाणिक महिला केंद्रित कहानियों को भारतीय और वैश्विक दर्शकों के बीच लाने का रहा है। मैं इस अविश् वसनीय टीम के साथ से जुड़कर हश हश और कुछ विशेष बनाने के लिए बेहद उत्साहित हूं और मुझे उम्मीद है कि यह वाकई में खास होगा।



Link to the video - https://www.youtube.com/watch?v=QaJnBypH_0s







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।