मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

जंगली पिक्चर्स की फ़िल्म 'बधाई दो' की शूटिंग हुई पूरी

नई दिल्ली: जंगली पिक्चर्स की 'बधाई दो' की शूटिंग अब पूरी हो गई है। फिल्म की शूटिंग जनवरी के शुरुवाती दिनों में शुरू की गयी थी जिसमें राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की ताज़ा जोड़ी नज़र आएगी। दोनों प्रमु…

जंगली पिक्चर्स की फ़िल्म 'बधाई दो' की शूटिंग हुई पूरी
जंगली पिक्चर्स की फ़िल्म 'बधाई दो' की शूटिंग हुई पूरी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  जंगली पिक्चर्स की 'बधाई दो' की शूटिंग अब पूरी हो गई है। फिल्म की शूटिंग जनवरी के शुरुवाती दिनों में शुरू की गयी थी जिसमें राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की ताज़ा जोड़ी नज़र आएगी। दोनों प्रमुख अभिनेता उन भूमिकाओं में नज़र आएंगे जो उन्होंने पहले कभी नहीं निभाई हैं जहाँ भूमि एक पीटी टीचर की भूमिका निभा रही हैं और राज एक पुलिस वाले के किरदार में नज़र आएंगे।



फिल्म की शूटिंग खत्म होने की घोषणा करते हुए, जंगली पिक्चर्स ने अपने आधिकारिक हैंडल पर साझा करने हुए लिखा,"IT'S A WRAP FOR TEAM #BadhaaiDo!  Going to miss watching these smiles on the set but hey, there's something else we are looking forward to, watching them in the film! 


https://www.instagram.com/p/CME9HAEpWSA/?igshid=1rfiz5xnajuxw


इस मौके पर, फ़िल्म की कास्ट और क्रू ने अपने बीच एक छोटे से जश्न के साथ फ़िल्म के अंतिम शेड्यूल को पूरा किया। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि, फ़िल्म ने इस टेस्टिंग वक़्त में अपना शूट बिना किसी रुकावट के सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। फिल्म की अधिकतम शूटिंग उत्तराखंड में की गई है।


भूमि और राजकुमार ने भी साझा किया कि वे कॉलेब्रेशन के लिए एक फिल्म की तलाश में थे और उनके लिए 'बधाई दो' से बेहतर कॉलेब्रेशन नहीं हो सकता था।  एक प्रमुख पब्लिकेशन के साथ इंटरव्यू में अपने किरदार 'सुमी' के बारे में बात करते हुए, भूमि ने कहा, "वह प्यारी स्त्री है और उसके पास अपनी अतरंगी हरकते है और इसलिए मुझे लगता है कि वह काफी रोमांचक है।"


राजकुमार ने साझा किया, "यह बहुत मजेदार था, वहाँ बहुत ठंड है, लेकिन मुझे व्यक्तिगत रूप से सर्दियों से प्यार है और विशेष रूप से बधाई दो के लिए शूटिंग करना क्योंकि एक अद्भुत स्क्रिप्ट है।" यह फिल्म नेशनल अवार्ड विनिंग फ्रैंचाइज़ी 'बधाई हो' का एक अन्य हिस्सा है।


जंगली पिक्चर्स की 'बधाई दो' का निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी द्वारा किया गया है और यह अक्षत घिल्डियाल व सुमन अधिकारी द्वारा लिखित है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।