मुंबई: अमिताभ बच्चन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है| उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने यह जानकारी दी| कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में इलाज के बाद अमिताभ बच्चन अब कारोना निगेटिव हो गए हैं और उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है।
अभिषेक बच्चन ने कहा,''मेरे पिता (अमिताभ बच्चन) का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है, उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा रहा है|आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव होने के बाद नानावती अस्पताल में ही भर्ती हैं।
अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया, "मेरे पिता, शुक्र है, उनका ताजा कोविड 19 टेस्ट नेगेटिव आया है, जिसके कारण उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. वह अब घर पर रहेंगे और आराम करेंगे.. आपकी सभी की प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद|
अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट कर सभी प्रशंसकों और चाहने वालों का शुक्रिया कहा है।अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा कि 'कोरोना निगेटिव होने के बाद मैं अस्पताल से डिस्चार्ज हो गया हूं। मैं घर पर क्वारंटीन रहूंगा। सर्वशक्तिमान की कृपा। मां, बाबूजी के आशीर्वाद, शुभचिंतकों और दोस्तों की दुआओं, नानावती अस्पताल में उत्कृष्ट देखभाल ने इस दिन को देखना मेरे लिए संभव बना दिया।'