मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

’ड्रीम गर्ल 2' से आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे का नया वीडियो आया सामने, देख हो जाएंगे लोटपोट

नई दिल्ली: बहुप्रतीक्षित सीक्वल, ड्रीम गर्ल 2, सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है और वहीं फैन्स भी प्रत्याशा की लहरों पर सवार हैं। ऐसे में फिल्म के निर्माताओं ने एक बार फिर दर्शकों…

’ड्रीम गर्ल 2' से आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे का नया वीडियो आया सामने, देख हो जाएंगे लोटपोट
’ड्रीम गर्ल 2' से आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे का नया वीडियो आया सामने, देख हो जाएंगे लोटपोट | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: बहुप्रतीक्षित सीक्वल, ड्रीम गर्ल 2, सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है और वहीं फैन्स भी प्रत्याशा की लहरों पर सवार हैं। ऐसे में फिल्म के निर्माताओं ने एक बार फिर दर्शकों को बांधे रखने की अपनी क्षमता साबित की है, क्योंकि उन्होंने आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर एक एंटरटेनिंग टीज़र जारी किया है। यह वीडियो यकीनन साबित करता है कि ड्रीम गर्ल 2 कितनी अनोखी और मजेदार होने वाली है।


ये दोनों ही स्टार्स इस साल की सबसे बड़ी रोमांटिक कॉमेडी ड्रीम गर्ल 2 को मिल रहे प्यार और अटेंशन को एंजॉय कर रहे हैं। इसे और बढ़ाते हुए टीम एक्टर्स की नई-नई दिलचस्प और क्रिएटिव वीडियो लगातार जारी कर रही है, जो न सिर्फ दर्शकों को हंसा रहा है बल्कि फिल्म के लिए भी बेसब्र कर रहा है। हालिया वीडियो भी इसी बात का सबूत है, जो पूरी तरह से फिल्म की मस्ती और हंसी को उजागर करता है।


वीडियो में आयुष्मान और अनन्या इस बात पर गहन बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं कि हर कोई ड्रीमगर्ल 2 के लिए कितना उत्साहित है। तभी अनन्या के फोन में जान आ जाती है और फोन पर काली साड़ी में उनकी शानदार उपस्थिति के लिए उनकी तारीफ करने वाला एक मैसेज आता है।

हालांकि, यहां एक ट्विस्ट आता है जो इस सीन को एक कॉमिक सीन में बदल देता है।


निर्माताओं द्वारा जारी की गई लेटेस्ट वीडियो ने फिल्म के प्रति प्रत्याशा को कई गुना बढ़ा दिया है और जिसके बाद लोगों का भी शांत रह पाना मुश्किल लग रहा है। "ड्रीम गर्ल 2" में अभिषेक बनर्जी, परेश रावल, विजय राज, मनोज सिंह, राजपाल यादव, सीमा पाहवा, मनोज जोशी, अन्नू कपूर और असरानी सहित कई एक्टर्स शामिल हैं, जो मनोरंजन की एक रोलर-कोस्टर सवारी का वादा करते हैं।


राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित और एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित ड्रीम गर्ल 2 गुदगुदाने वाले ह्यूमर और दिल छू लेने वाले पलों से भरपूर है, जो दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखेगी। प्रतिभाशाली कलाकार "ड्रीम गर्ल 2" के साथ सिल्वर स्क्रीन पर जादू बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 25 अगस्त, 2023 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हंसी से भरपूर इस फिल्म को देखना न भूलें।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 अगस्त 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।