मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कंगना रनौत की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

मुंबई: गीतकार जावेद अख्तर (Lyricist Javed Akhtar) मानहानि मामले में एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। कोर्ट ने कंगना के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया| कंगना को समन भ…

कंगना रनौत की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट
कंगना रनौत की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट | फ़ोटो: TVL News

मुंबई:  गीतकार जावेद अख्तर (Lyricist Javed Akhtar) मानहानि मामले में एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। कोर्ट ने कंगना के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया| कंगना को समन भेजे जाने के बावजूद कोर्ट में गैरहाजिर होने के बाद कोर्ट ने यह कदम उठया है|




अंधेरी के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने कंगना रनौत के खिलाफ गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि मामले में जमानती वारंट जारी किया है। अभिनेत्री को समन भेजे जाने के बावजूद कोर्ट में उपस्थित नहीं होने की वजह से कोर्ट ने वारंट जारी किया। कंगना को एक फरवरी को समन जारी हुआ था। उन्हें कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया था। सोमवार को कंगना कोर्ट में पेश नहीं हुईं जिसकी वजह से कोर्ट ने उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया। 




कंगना रनौत के वकील ने कहा कि वह समन को उच्च न्यायालय में चुनौती देंगे। मामले की अगली सुनवाई 26 मार्च को होगी। कंगना रनौत के वकील, जो अदालत में उपस्थित थे, उन्होंने कहा कि वे उच्च न्यायालय में समन को चुनौती देंगे|



क्या है पूरा मामला: जावेद अख्तर ने कानून की प्रासंगिक धाराओं के तहत कंगना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी| जावेद अख्तर ने कंगना पर उनके खिलाफ गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाया था। जावेद अख्तर ने कहा था कि कंगना ने उनके खिलाफ कई न्यूज चैनलों में जाकर गलत बयान दिए हैं। जिसकी वजह से उनकी छवि पर गहरा असर पड़ा है। इसके लिए उनके ऊपर सख्त कार्रवाई करने की मांग जावेद अख्तर ने की थी।




जावेद अख्तर के वकील ने दलील दी कि पिछले 55 सालों में अख्तर ने अपनी प्रतिष्ठा बनाई है| उन्होंने कहा कि रनौत ने टीवी और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ निराधार टिप्पणियां कीं जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है| जावेद अख्तर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि बीते साल जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में मौजूद एक 'मंडली' का संदर्भ देते हुए कंगना ने उनका नाम भी घसीटा था|



इसमें कहा गया कि कंगना रनौत ने यह दावा भी किया कि जावेद अख्तर ने उन्हें अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ अपने कथित रिश्ते के बारे में न बोलने को लेकर भी धमकी दी थी. शिकायत में कहा गया था कि कंगना रनौत द्वारा दिये गए इन सभी बयानों को लाखों लोगों ने देखा और इससे जावेद अख्तर की प्रतिष्ठा धूमिल हुई|



कंगना ने क्या कहा था

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कंगना ने बॉलीवुड की कई हस्तियों पर गुटबाजी का आरोप लगाया था। कंगना ने जावेद अख्तर के बारे में कहा था कि उन्होंने ऋतिक रोशन के खिलाफ केस वापस लेने की धमकी दी थी। जावेद अख्तर ने उन्हें ये भी कहा था कि अगर वो केस वापस नहीं लेंगी तो उनके पास कुछ नहीं बचेगा। कंगना के इन्हीं बयानों की वजह से जावेद अख्तर ने उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवाया था।  


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।