मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री नारायणसामी की शाह को चुनौती, कहा- गांधी परिवार को पैसे देने का आरोप साबित करें अगर साबित नहीं करेंगे तो मैं..

पुडुचेरी: पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती दी है। अमित शाह को चुनौती देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा, अमित शाह ने कहा कि प्रधानमं…

पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री नारायणसामी की शाह को चुनौती, कहा- गांधी परिवार को पैसे देने का आरोप साबित करें अगर साबित नहीं करेंगे तो मैं..
पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री नारायणसामी की शाह को चुनौती, कहा- गांधी परिवार को पैसे देने का आरोप साबित करें अगर साबित नहीं करेंगे तो मैं.. | फ़ोटो: TVL News

पुडुचेरी: पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती दी है। अमित शाह को चुनौती देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा, अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 15000 करोड़ रुपये पुडुचेरी के विकास के लिए भेजे, जो मुख्यमंत्री ने गांधी परिवार को दे दिए। शाह ने मुझ पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। मैं चुनौती देता हूं कि वे अपने बयान को साबित करें। अगर वो ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो फिर राष्ट्र और पुडुचेरी की जनता से माफी मांगें।

गांधी परिवार को पैसे देने का आरोप



कांग्रेसी नेता और पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री नारायणसामी ने कहा कि अगर गृह मंत्री अमित शाह मुझ पर लगाए गए आरोप साबित नहीं कर पाते हैं, तो मैं मेरी और गांधी परिवार की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए झूठा बयान देने के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज करूंगा।



नारायणसामी ने कहा कि,''गृहमंत्री ने कहा कि PM मोदी ने पुडुचेरी को 15,000 करोड़ रुपये दिए और CM नारायणसामी ने पैसे गांधी परिवार को दे दिया। मैं उनको चुनौती देता हूं कि इसे साबित करें। अगर वे इसे साबित नहीं करेंगे तो मैं उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस करूंगा|



नारायणसामी ने कहा कि,''वे सारी कल्याणकारी योजनाओं को रोक रहे थे। वे इसके लिए उप राज्यपाल किरण बेदी का भी इस्तेमाल करते थे। उन्होंने मेरे खिलाफ व्यक्तिगत रूप से और गांधी परिवार के खिलाफ हैरान करने वाला बयान दिया है। यह बहुत दुखद है। यह बहुत खतरनाक चलन है। BJP को झूठ बोलने की आदत है|




केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को पुडुचेरी के दौर पर पहुंचे थे। इस दौरान पुडुचेरी के कराईकल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा था कि,''पुदुचेरी में भ्रष्टाचार की गंगा को बहाने का काम नारायणसामी की सरकार ने किया। 15,000 करोड़ रुपये भारत सरकार ने यहां के विकास के लिए भेजे। क्या आपके गांवों में ये पैसा आया है? नारायणसामी की सरकार ने ये 15,000 करोड़ रुपये गांधी परिवार के सेवा में दिल्ली भेज दिया।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।