मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मशहूर सिंगर एपी ढिल्लों की धमाकेदार परफॉर्मेंस ने किया कॉलेज स्टूडेंट्स को सुपरचार्ज्ड, अब लोगों को है उनकी डॉक्यू सीरीज का शिद्दत से इंतजार

नई दिल्ली: मशहूर सिंगर एपी ढिल्लों ने दिल्ली में अपने शानदार एक्ट के बाद अब मुंबई में भी अपने फैन्स को क्रेजी कर दीया हैं। दरअसल एपी ढिल्लों और शिंदा काहलों कल शाम मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज में अप…

मशहूर सिंगर एपी ढिल्लों की धमाकेदार परफॉर्मेंस ने किया कॉलेज स्टूडेंट्स को सुपरचार्ज्ड, अब लोगों को है उनकी डॉक्यू सीरीज का शिद्दत से इंतजार
मशहूर सिंगर एपी ढिल्लों की धमाकेदार परफॉर्मेंस ने किया कॉलेज स्टूडेंट्स को सुपरचार्ज्ड, अब लोगों को है उनकी डॉक्यू सीरीज का शिद्दत से इंतजार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  मशहूर सिंगर एपी ढिल्लों ने दिल्ली में अपने शानदार एक्ट के बाद अब मुंबई में भी अपने फैन्स को क्रेजी कर दीया हैं। दरअसल एपी ढिल्लों और शिंदा काहलों कल शाम मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज में अपने इंटरकॉलेजिएट फेस्टिवल मल्हार के क्लोजिंग सेरेमनी में पहुंचे, जहां अपने सुपरचार्ज्ड परफॉर्मेंस से उन्होंने स्टेज पर आग लगा दी।



इस जोड़ी ने ब्राउन मुंडे, इनसेन, ट्रू स्टोरी और एक्सक्यूज़ सहित कई ट्रैक्स के साथ दर्शकों को दीवाना कर दिया। एपी ढिल्लों ने अपने लेटेस्ट ट्रैक विद यू की खूबसूरत पेशकश से भी दर्शकों का मनोरंजन किया। यही नहीं, इन सिंगर्स ने फैन्स की भीड़ के बीच जाकर भी अपना परफॉर्मेंस जारी रखा जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को और ज्यादा एक्साइट कर दिया।

यहां एपी ने दर्शकों को उनके प्यार और सराहना के लिए धन्यवाद किया और जाते जाते उन्हें अपनी डॉक्यूमेंट्री - एपी ढिल्लों: फर्स्ट ऑफ ए काइंड के अपकमिंग ग्लोबल प्रीमियर की भी याद दिलाई, जो इस शुक्रवार, 18 अगस्त को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है।

वैसे एपी ढिल्लों के फैन्स इस डाक्यू सीरीज को लेकर काफी उत्सुक है और अपने चहीते सिंगर को और करीब से जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहें है। चार एपीसोड की ये डॉक्यूमेंट्री अमृतपाल सिंह ढिल्लों के जीवन और राइज को एक्सप्लोर करती है और ग्लोबल लेवल पर एपी/एपीडी के रूप में जाने जाने वाले सेल्फ-मेड सुपरस्टार की कहानी बताती है।

वाइल्ड शीप कंटेंट और रन-अप रिकॉर्ड्स के सहयोग से पैशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित, चार एपीसोड की यह डॉक्यूमेंट्री एपी ढिल्लों की गुरदासपुर से कनाडा तक  की उनकी उल्लेखनीय यात्रा और एक फेमस ग्लोबल म्यूजिक सनसनी बनने के उनके सफर को दर्शाती है, जो दर्शकों को म्यूजिक के प्रति उनके जूनून की एक झलक देता है। एपी ढिल्लों: अपनी तरह का पहला प्रीमियर 18 अगस्त को भारत और दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में होगा।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अगस्त 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।