मुख्य सामग्री पर जाएँ
13 सितंबर 2026

जवान के 'चलेया' में नजर आया शाहरुख खान का रोमांटिक अंदाज, नयनतारा के साथ स्क्रीन्स पर लगाई आग

नई दिल्ली: शाहरुख खान की 'जवान' के 'जिंदा बाद' के बाद अब फिल्म का दूसरा गाना 'चलेया' भी सामने आ चुका है, जो एक रोमांटिक ट्रैक है। इस गाने के ल़ॉन्च की खबर भर ने ही लोगों में जोश भर गया था क्योंकि इसम…

जवान के 'चलेया' में नजर आया शाहरुख खान का रोमांटिक अंदाज, नयनतारा के साथ स्क्रीन्स पर लगाई आग
जवान के 'चलेया' में नजर आया शाहरुख खान का रोमांटिक अंदाज, नयनतारा के साथ स्क्रीन्स पर लगाई आग | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: शाहरुख खान की 'जवान' के 'जिंदा बाद' के बाद अब फिल्म का दूसरा गाना 'चलेया' भी सामने आ चुका है, जो एक रोमांटिक ट्रैक है। इस गाने के ल़ॉन्च की खबर भर ने ही लोगों में जोश भर गया था क्योंकि इसमें शाहरुख और नयनतारा की जोड़ी है। म्यूजिक मैस्ट्रो अनिरुद्ध द्वारा रचित 'चलेया' में अरिजीत सिंह और शिल्पा राव की दिल छू लेने वाली आवाजें हैं। वहीं गाना शाहरुख खान और अरिजीत सिंह के सहयोग के टाइमलेस जादू को वापस लाता है जिसने हमें कुछ सबसे रोमांटिक और लाजवाब गाने दिए हैं।



इस गाने में पहली बार बतौर जोड़ी शाहरुख खान और नयनतारा नजर आए हैं और एक ताजा और आकर्षक केमिस्ट्री के साथ स्क्रीन्स में जान भर देते है। वहीं गाने को टैलेंटेड फरहा खान ने अपने सिग्नेचर स्टाइल में कोरियोग्राफ किया हैं जिसने गाने को और भी शानदार बना दिया है। बता दे, इस गाने को बेहद लोकप्रिय गीतकार कुमार ने लिखा हैं, जिनके पास लेटेस्ट हिट्स की एक पूरी सीरीज है।


अरिजीत सिंह की ये भावनात्मक पेशकश शाहरुख के प्यार भरे इमोशन्स में एक और अतिरिक्त परत जोड़ती है, जबकि नयनतारा की बेहतरीन आवाज को शिल्पा राव ने खूबसूरती से पेश किया है। यह गीत दिल की गहरी इच्छाओं के सार को दर्शाता है और प्यार का जश्न मनाता है।


'जवान' रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जो एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित हैं। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अगस्त 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 7 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।