मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

दिल्ली में टैक्स-फ्री हुई फिल्म '83'

नई दिल्‍ली : बॉलीवुड फिल्म '83' जो कपिल देव के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम की 1983 विश्व कप जीत पर आधारित है, उसे दिल्ली में टैक्स-फ्री घोषित किया गया है| दिल्ली सरकार ने यह जानकारी दी है| रणवीर स…

दिल्ली में टैक्स-फ्री हुई फिल्म '83'
दिल्ली में टैक्स-फ्री हुई फिल्म '83' | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली : बॉलीवुड फिल्म '83' जो कपिल देव के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम की 1983 विश्व कप जीत पर आधारित है, उसे दिल्ली में टैक्स-फ्री घोषित किया गया है| दिल्ली सरकार ने यह जानकारी दी है| रणवीर सिंह फिल्म ’83’ में कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं| दिल्ली सरकार द्वारा राजधानी में इस बहु-प्रतिक्षित फिल्म ’83’ को टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है| ये फिल्म 24 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म रिलीज से पहले फिल्म निर्माताओं और प्रशंसकों के लिए दिल्ली सरकार ने एक बड़ी खुशखबरी दी है।



रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया का शुक्रियाअदा किया है| रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अपने ट्वीट में लिखा- अरविंद केजरीवाल जी और मनीष सिसोदिया जी, दिल्ली में फिल्म 83 को टैक्स फ्री करने के लिए आप शुक्रिया| आपका ये कदम हमें भारत की सबसे बड़ी जीत की कहानी को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने में सक्षम बनाएगा|




फिल्म में ये सितारे निभा रहे हैं अहम भूमिकाएं

रणवीर सिंह जहां इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण फिल्म में उनकी पत्नी रोमी का किरदार निभा रही हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में साकिब सलीम, साहिल चड्डा, ताहिर राज भसीन, हार्डी संधू, एमी विर्क, जीवा, जतिन सरना, चिराग पाटिल, आदिनाथ कोठारे, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, दिनकर शर्मा, धैर्य करवा अहम भूमिका निभा रहे हैं।



अपनी आगामी फिल्म को प्रमोट करने के लिए दीपिका और रणवीर दुबई पहुंचें थे। उनके साथ उस दौरान कबीर खान भी मौजूद थे। उनकी फिल्म की झलक दुनिया की सबसे ऊंची मीनार बुर्ज खलीफा पर 83 की झलक दिखाई गई। ये देखकर दीपिका काफी भावुक हो गई थीं। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी वायरल हुआ था। दीपिका पादुकोण इस फिल्म में अहम भूमिका निभाने के साथ-साथ फिल्म की निर्माता भी हैं।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।