लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने फोन टेपिंग मामले में बड़ा बयान दिया है| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके बच्चों का इंस्टाग्राम अकाउंट तक हैक किया जा रहा है| इससे पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी BJP सरकार पर फोन टैपिंग का आरोप लगाया था।
मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,''मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो रहे हैं, फोन टैपिंग की तो बात ही छोड़ दीजिए। सरकार को और कोई दूसरा काम नहीं है क्या? कांग्रेस महासचिव से जब राजनीतिक विरोधियों के घर आयकर विभाग की छापेमारी और अवैध फोन टैपिंग के सवालों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ये आरोप लगाए|
लखनऊ में फोन टैपिंग और ईडी-आईटी छापे (ED-IT Eaids) की घटनाओं के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,'''वे मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक कर रहे हैं, फोन टैपिंग की तो बात ही छोड़ दीजिए। क्या उनके पास और कोई काम नहीं है..?
प्रियंका ने चुनाव के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं से संपर्क साधने के प्रयास को लेकर भी हमला बोला| प्रियंका गांधी ने सवाल किया कि पीएम मोदी ने महिलाओं को लेकर पहले क्यों घोषणाएं नहीं कीं| उन्होंने पिछले पांच सालों में ये ऐलान क्यों नहीं किया| 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के हमारे नारे के साथ महिलाएं अब जागरूक हो गई हैं|
प्रयागराज में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा,'उत्तर प्रदेश की महिलाओं से मैंने कहा था कि आप अपनी शक्ति पहचानों, आज आपकी शक्ति के सामने इस देश के प्रधानमंत्री झुक रहे हैं। उन्होंने ये घोषणाएं 5 सालों में क्यों नहीं की? चुनाव से पहले क्यों कर रहे हैं?
मंगलवार को प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा- ''यूपी की महिलाओं देख लो! आपने अंगड़ाई ली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपके सामने झुक गए। मगर, अभी तो पत्ता हिला है, महिला शक्ति का तूफान आने वाला है। बहनों की एकजुटता क्रांति लाएगी।''
हर शाम रिकॉर्डिंग सुनते हैं CM योगी
बताते चलें कि यूपी में इस वक्त फोन टैपिंग का मामला गरमाया हुआ है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) से पहले करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी के अगले दिन यानी आज रविवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया था कि उनका और उनकी पार्टी के नेताओं के फोन टैप किए जा रहे हैं और "मुख्यमंत्री खुद हर शाम उसकी रिकॉर्डिंग सुनते हैं|
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा था,''हमारे फोनों को सुना जा रहा है| हमारे जितने भी फोन है सब टैप हो रहे, समाजवादी पार्टी दफ्तर के सभी फोन - हमारे जितने भी करीबी लोग हैं उनके मोबाइल को सुना जा रहा है| CM योगी आदित्यनाथ खुद रोज शाम को रिकॉर्डिंग सुनते हैं|