मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

’मिशन रानीगंज' का रोमांटिक गाना 'कीमती' हुआ रिलीज, अक्षय कुमार -परिणीति चोपड़ा की केमिस्ट्री के साथ ओल्ड स्कूल रोमांस का जश्न मनाता है ये गाना

नई दिल्‍ली: 'मिशन रानीगंज' की रिलीज में अब सिर्फ कुछ दिन ही बाकी है। फिल्म की शानदार झलक के साथ धमाकेदार ट्रैक 'जलसा 2.0' और दिल दहला देने वाले गाने 'जीएंगे' की जबरदस्त सफलता के बाद अब पूजा एंटरटेनमे…

’मिशन रानीगंज' का रोमांटिक गाना 'कीमती' हुआ रिलीज, अक्षय कुमार -परिणीति चोपड़ा की केमिस्ट्री के साथ ओल्ड स्कूल रोमांस का जश्न मनाता है ये गाना
’मिशन रानीगंज' का रोमांटिक गाना 'कीमती' हुआ रिलीज, अक्षय कुमार -परिणीति चोपड़ा की केमिस्ट्री के साथ ओल्ड स्कूल रोमांस का जश्न मनाता है ये गाना | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली: 'मिशन रानीगंज' की रिलीज में अब सिर्फ कुछ दिन ही बाकी है। फिल्म की शानदार झलक के साथ धमाकेदार ट्रैक 'जलसा 2.0' और दिल दहला देने वाले गाने 'जीएंगे' की जबरदस्त सफलता के बाद अब पूजा एंटरटेनमेंट और जेजस्ट म्यूजिक ने अपनी बहुप्रतीक्षित रेस्क्यू थ्रिलर 'मिशन रानीगंज' के रोमांटिक गीत 'कीमती' के साथ दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार हैं। अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर यह गाना बड़े पर्दे पर ओल्ड स्कूल रोमांट का जश्न मनाता है।


यह गीत प्यार के सार और एक्टर्स द्वारा निभाए गए किरदारों, सरदार जसवंत सिंह गिल और निर्दोश कौर के बीच साझा किए गए खास रिश्तों को खूबसूरती से दर्शाता है।


कीमती एक म्यूजिकल रत्न है जिसे विशाल मिश्रा के जानदार वोकल्स और म्यूजिक के साथ जीवंत किया गया हैं। इसे कौशल किशोर द्वारा लिखा गया हैं, जबकि शबीना खान ने गाने को कोरियोग्राफ किया हैं। इस रोमांटिक गाने की प्रत्याशा तब से बढ़ रही थी, जब से अक्षय ने इसकी रिलीज की जानकारी शेयर की, और अब फैन्स आखिरकार साल के इस भावपूर्ण रोमांटिक ट्रैक को एंजॉय कर सकते है।

https://www.instagram.com/reel/Cx7T02RLxQK/?igshid=NzZhOTFlYzFmZQ==

मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू ओएसटी (ओरिजिनल साउंडट्रैक) की दुनिया में जैकी भगनानी के जेजस्ट म्यूजिक की शुरुआत का भी प्रतीक है, और जेजस्ट म्यूजिक के मिशन रानीगंज का यह खूबसूरत साउंडट्रैक निश्चित रूप से दर्शकों को भावपूर्ण संगीत की यात्रा पर ले जाएगा।


जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, प्रशंसकों और फिल्म देखने वालों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता पीक पर पहुंच रही है। टीनू सुरेश देसाई द्वारा निर्देशित, वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और अजय कपूर द्वारा निर्मित, और जेजस्ट म्यूजिक के आकर्षक गानों के साथ, 'मिशन रानीगंज' नवंबर 1989 में रानीगंज कोयला खदानों में वीरतापूर्ण बचाव अभियान की मनोरंजक और प्रेरणादायक वास्तविक जीवन की कहानी बताने के लिए तैयार है।


'मिशन रानीगंज' 6 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके साथ दर्शक एक यादगार सिनेमाई अनुभव की उम्मीद कर सकते हैं जो समय के खिलाफ दौड़ने वाले गुमनाम नायक को श्रद्धांजलि देती है।










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अक्टूबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।