मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

यह PM मोदी की बौखलाहट....': संजय सिंह की गिरफ़्तारी पर AAP

नई दिल्ली: AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ़्तारी पर AAP मंत्री आतिशी ने कहा, "भाजपा वालों का डर ना जाने उन्हें और कितना गिरायेगा.. चुनाव के पहले, INDIA से इनके हारने की बौखलाहट साफ़ दिख रही है। मनीष जी औ…

यह PM मोदी की बौखलाहट....': संजय सिंह की गिरफ़्तारी पर AAP
यह PM मोदी की बौखलाहट....': संजय सिंह की गिरफ़्तारी पर AAP | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ़्तारी पर AAP मंत्री आतिशी ने कहा, "भाजपा वालों का डर ना जाने उन्हें और कितना गिरायेगा.. चुनाव के पहले, INDIA से इनके हारने की बौखलाहट साफ़ दिख रही है। मनीष जी और सत्येन्द्र जी के बाद रेड सरकार ने बुलंदी से जनता की आवाज उठाने वाले संजय भैया को भी गिरफ़्तार कर लिया। ED का एक दफ़्तर हमारे पार्टी कार्यालय में ही क्यों नहीं खोल लेते? लगता है कि AAP पर झूठे आरोप लगाकर ही इनका गुज़ारा होता है।



आतिशी ने कहा, "पिछले 15 महीने से भाजपा की केंद्र सरकार, उनकी सारी एजेंसी सिर्फ एक काम में लगी हुई है कि किसी तरह से इस तथाकथित शराब मामले में AAP के खिलाफ सबूत मिल जाए... हमने कल देखा देश के जाने-माने पत्रकारों के घर पर छापेमारी हुई, उनके फोन और लैपटॉप ले लिए गए, कल शाम TMC के सांसद को पुलिस ने कृषि भवन से घसीट-घसीट कर बाहर निकाला गया। आज सुबह ED संजय सिंह के घर में पहुंची, 8 घंटे तक छानबीन हुई, पूछताछ चली। यह प्रधानमंत्री और भाजपी की बौखलाहट को दर्शाता है... |




दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, "भारतीय संसद में लोगों की सबसे मजबूत आवाज संजय सिंह को जिस प्रकार से बिना किसी सबूत, बिना किसी ठोस कारण गिरफ्तार किया गया गया है, इससे साबित होता है कि प्रधानमंत्री जी जानते हैं कि वे चुनाव हार रहे हैं। निराशा है हार का डर है बौखलाहट है जिसमें इस प्रकार के ऊलजलूल काम केंद्र सरकार एजेंसियों से करा रही है।"



आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर बीजेपी नेता आरपी सिंह ने कहा, ''...जिस तरह से उन्होंने घोटाले और भ्रष्टाचार किए, अंत में यही होने वाला है... हम कई दिनों से कह रहे हैं कि ये सब वे इसमें शामिल हैं...अब संजय सिंह को जवाब देना होगा कि पैसा कहां गया।''



ये भी पढ़ेंदिल्ली शराब घोटाला मामले में घर पर छापेमारी के बाद ED ने संजय सिंह को किया गिरफ्तार


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले के संबंध में पूछताछ के बाद बुधवार शाम को आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया| इससे पहले, बुधवार सुबह जांच एजेंसी ने सांसद संजय सिंह के परिसरों पर छापे मारे और उनके स्टाफ से पूछताछ की थी| ईडी ने अपने आरोप पत्र में सिंह का नाम शामिल किया था|



ये भी पढ़ें: AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED का छापा, AAP बोलीं -यह सिर्फ PM मोदी का डर है





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अक्टूबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।