मुख्य सामग्री पर जाएँ
18 सितंबर 2026

IFFI जूरी हेड ने 'The Kashmir Files' को बताया 'वल्गर और प्रोपेगंडा' फिल्म, टिप्पणी पर बड़ा विवाद...

नई दिल्ली: इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) के जूरी प्रमुख, इजरायली पटकथा लेखक और निर्देशक नादव लापिड (NadavLapid) ने हिंदी फिल्म ‘ 'द कश्मीर फाइल्स' को ‘दुष्प्रचार करने वाली‘ और ‘भद्दी’…

IFFI जूरी हेड ने 'The Kashmir Files' को बताया 'वल्गर और प्रोपेगंडा' फिल्म, टिप्पणी पर बड़ा विवाद...
IFFI जूरी हेड ने 'The Kashmir Files' को बताया 'वल्गर और प्रोपेगंडा' फिल्म, टिप्पणी पर बड़ा विवाद... | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) के जूरी प्रमुख, इजरायली पटकथा लेखक और निर्देशक नादव लापिड (NadavLapid) ने  हिंदी फिल्म ‘ 'द कश्मीर फाइल्स' को ‘दुष्प्रचार करने वाली‘ और ‘भद्दी’ फिल्म बताया| IFFI के ज्यूरी हेड नदाव लपिड ने  ''द कश्मीर फाइल्स'' को वल्गर और प्रोपेगेंडा फिल्म बताया और कहा कि यह फिल्म परेशान कर देने वाली है। 



विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित 'द कश्मीर फाइल्स' 90 के दशक में उग्रवाद के चरम पर घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है| भाजपा नेताओं द्वारा प्रचारित फिल्म व्यावसायिक रूप से सफल रही, लेकिन इसे सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने के आरोपों का सामना करना पड़ा|


इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) के जूरी प्रमुख, इजरायली पटकथा लेखक और निर्देशक नादव लापिड (NadavLapid) द्वारा 'द कश्मीर फाइल्स' की आलोचना पर न केवल फिल्म के कलाकारों ने बल्कि भारत में इजरायल के राजदूत नौर गिलोन ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है


'The Kashmir Files' वल्गर फिल्म : IFFI जूरी हेड

53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में IFFI जूरी हेड नादव लापिड ने कहा कि इस फिल्म को देखकर हम सभी हैरान हैं। इसे देखकर हमें लगा कि यह केवल एक प्रचार करने के लिए और वल्गर फिल्म है। इस तरह की फिल्में एक जाने माने फिल्म फेस्टिवल के एक कलात्मक, प्रतिस्पर्धी वर्ग के लिए ठीक नहीं है।



शर्मनाक बयान है: अनुपम खेर

IFFI के ज्यूरी हेड नदव लापिड द्वारा कश्मीर फाइल्स पर दिए गए बयान पर अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि,''अगर प्रलय सही है तो कश्मीरी पंडितों का पलायन भी सही है। ये पूर्व नियोजित लगता है क्योंकि इसके बाद टूलकिट गैंग सक्रिय हो गए। उनके लिए इस तरह का बयान देना शर्मनाक है|



अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि,''आज उन्होंने(कोब्बी शोशानी) मुझे बताया कि वे मुझसे माफी मांगना चाहते हैं। मैंने कहा कि उसे ऐसा करने की जरूरत नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि यह उसकी अच्छाई है। उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्म पसंद आई, फिल्म सच्ची घटना पर है। इससे रिश्ते और मजबूत हुए है| 



मैं किसी को माफी मांगने के लिए मजबूर नहीं कर सकता....: कोब्बी शोशानी

IFFI के ज्यूरी हेड के बयान पर इज़राइल के महावाणिज्यदूत कोब्बी शोशानी ने कहा कि,''जब मैंने फिल्म देखी तो मेरी आंखों से आंसू आ गए। मैं किसी को माफी मांगने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। यदि आप व्यक्तिगत रूप से पूछते हैं तो मुझे लगता है कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए|


''इस तरह की टिप्पणियों को...: BJP नेता कविंद्र गुप्ता

जम्मू-कश्मीर BJP के नेता कविंद्र गुप्ता ने कहा कि,''इस तरह की टिप्पणियों को भारत को बदनाम करने के लिए प्रचारित किया जाता है। फिल्म कश्मीर फाइल्स में जो दिखाया गया था, उससे कहीं ज्यादा कश्मीरी पंडितों के साथ हुआ। कुछ एजेंसियां इस्लामी आंदोलन के जरिए भारत को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं|



NFDC इसका संज्ञान लेगी: प्रमोद सावंत

IFFI के ज्यूरी हेड के बयान पर गोवा CM प्रमोद सावंत ने कहा कि,''मैं उनके बयान की निंदा करता हूं..इजरायल के राजदूत ने भी कहा कि उन्होंने उस मंच का गलत इस्तेमाल किया है। भारतीय राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (NFDC) इसका संज्ञान लेगी। उन्हें ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।