मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

जैकलीन फर्नांडीज ने अपने आगामी किरदार का किया खुलासा, होगा 'सेक्सी और ग्लैम'!

नई दिल्ली: बॉलीवुड की सबसे मेहनती अभिनेत्रियों में से एक के रूप में जाने जाने वाली जैकलिन फर्नांडीज, अनलॉक के बाद से 'वर्किंग मोड़' में हैं, और उनकी किटी में 'किक 2', 'सर्कस' और 'भूत पुलिस' जैसी 3 बड…

जैकलीन फर्नांडीज ने अपने आगामी किरदार का किया खुलासा, होगा 'सेक्सी और ग्लैम'!
जैकलीन फर्नांडीज ने अपने आगामी किरदार का किया खुलासा, होगा 'सेक्सी और ग्लैम'! | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: बॉलीवुड की सबसे मेहनती अभिनेत्रियों में से एक के रूप में जाने जाने वाली जैकलिन फर्नांडीज, अनलॉक के बाद से 'वर्किंग मोड़' में हैं, और उनकी किटी में 'किक 2', 'सर्कस' और 'भूत पुलिस' जैसी 3 बड़े बैनर की फिल्में शामिल है। अभिनेत्री हाल ही में 'भूत पुलिस' की शूटिंग के लिए धर्मशाला रवाना हो गयी हैं और दिवाली के दौरान वहीं रहेंगी। अपने आगामी जाम-पैक शेड्यूल के साथ, एक सेट से दूसरे सेट का रुख करने के साथ-साथ अभिनेत्री एक किरदार से दूसरे किरदार में ढ़लते हुए नज़र आएंगी।




हाल ही में 'भूत पुलिस' से उनके किरदार के बारे में पूछे जाने पर जैकलीन ने खुलासा किया, "वह सुपर सेक्सी और ग्लैम है।" चूंकि फिल्म शूटिंग अभी हाल ही में शुरू की गई है, अभिनेत्री अपने किरदार के बारे में कुछ ज़्यादा नहीं बता सकती, लेकिन वह दर्शकों से वादा करती है कि यह किरदार उनके अब तक के किरदारों से बेहद हटकर और अलग है।




'भूत पुलिस' के अपने सह-कलाकारों के बारे में बात करते हुए, जैकलीन ने आगे कहा,“सैफ और मैंने रेस 2 में साथ काम किया है; हम सिर्फ सह-कलाकार नहीं हैं, बल्कि दोस्त हैं। लेकिन अर्जुन और यामी, जिनके साथ मैं पहली बात काम कर रही हूं, वे भी बहुत मजेदार हैं।"




जैकलीन अपने विभिन्न प्रोजेक्ट्स के साथ 'होप-स्किप-जंप' मोड में होंगी। वह बहुत ही कम समय में 3 बहुमुखी किरदारों को निभाते हुए दिखाई देंगी, जो निश्चित रूप से दर्शकों के लिए एक ट्रीट होगी।



अभिनेत्री लगभग एक महीने के लिए पहाड़ी वादियों में रहेंगी, जिसके बाद वह मुम्बई लौट कर रणवीर सिंह के साथ रोहित शेट्टी की फ़िल्म सर्कस का रुख करेंगी। निश्चित रूप से, दर्शक जैकलीन को फिर से पर्दे पर देखना का बेसब्री से इंतजार है।



इन फिल्मों के अलावा, अमांडा सेर्नी के साथ मिलकर जैकलीन का पॉडकास्ट 'फील गुड पॉडकास्ट' है, जो सकारात्मकता और अच्छी वाइब्स से भरा हुआ है और यह महामारी के इस समय के दर्शकों के लिए बेहद कारगार साबित हुआ है। साथ ही, अभिनेत्री ने देश के ग्रामीण क्षेत्रों में कुपोषण को रोकने के लिए 'एक्शन अगेंस्ट हंगर फाउंडेशन' के साथ भी भागीदारी की है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।