मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

MP उपचुनाव: बचेगी BJP की सरकार' या कांग्रेस की होगी वापसी, बोले कमलनाथ- सौदेबाजी की सरकार का होगा अंत, कांग्रेस लहराएगी जीत का परचम

भोपाल: मध्यप्रदेश में 'शिवराज सरकार' रहेगा या कमलनाथ के वापस लौटने की कोई गुंजाइश बनेगी, इसके लिये उपचुनाव के नतीजे बेहद अहम हैं| बीजेपी-कांग्रेस दोनों का दावा है कि वो सारी सीटें बटोर लेंगे हालांकि…

MP उपचुनाव: बचेगी BJP की सरकार' या कांग्रेस की होगी वापसी, बोले कमलनाथ- सौदेबाजी की सरकार का होगा अंत, कांग्रेस लहराएगी जीत का परचम
MP उपचुनाव: बचेगी BJP की सरकार' या कांग्रेस की होगी वापसी, बोले कमलनाथ- सौदेबाजी की सरकार का होगा अंत, कांग्रेस लहराएगी जीत का परचम | फ़ोटो: TVL News

भोपाल: मध्यप्रदेश में 'शिवराज सरकार' रहेगा या कमलनाथ के वापस लौटने की कोई गुंजाइश बनेगी, इसके लिये उपचुनाव के नतीजे बेहद अहम हैं| बीजेपी-कांग्रेस दोनों का दावा है कि वो सारी सीटें बटोर लेंगे हालांकि अगर एग्जिट पोल के नतीजे संकेत हैं तो इससे साफ है कि बीजेपी सरकार बचाने में कामयाब हो जाएगी|



मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना का काम मंगलवार 10 नवंबर को 19 जिला मुख्यालयों में होने वाला है। कोरोना संक्रमण के लिए तय की गई गाइड लाइन का पालन करते हुए मतगणना का कार्य संपादित कराया जाएगा। चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है|




उपचुनाव के मतगणना से पहले सोमवार शाम कांग्रेस नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा,'' मध्यप्रदेश में संपन्न 28 उपचुनावो का परिणाम सामने आने वाला है। यह चुनाव जनता का चुनाव था ,जनता ने खुद इसे लड़ा और जीत भी जनता की ही होगी , सच की जीत होगी , इसका हम सभी को पूर्ण विश्वास है।




कमलनाथ ने कहा,''हमें शांतिपूर्ण ढंग से , मुस्तैद रहकर भाजपा की तमाम साज़िशों व षड्यंत्रो का मुखर होकर विरोध करना है ,हमें जनादेश का व जनता के एक-एक वोट का व सम्मान व सुरक्षा क़ायम रखना है। कमलनाथ ने कहा,''हर हाल में कांग्रेस का परचम इन चुनावों के परिणामों में लहराएगा , प्रदेश में सौदेबाजी व बोली की सरकार का अंत होगा ,जनता की चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकार वापस प्रदेश में क़ाबिज़ होगी।





गौरतलब है कि मध्यप्रदेश विधानसभा में 230 सीटें हैं, बीजेपी के पास फिलहाल 107 विधायक हैं, कांग्रेस के पास 87| बहुजन समाज पार्टी के पास 2, समाजवादी पार्टी के पास 1 और 4 निर्दलीय. 28 सीटों पर जो उपचुनाव हुए उसमें 22 सिंधिया समर्थकों ने जब कांग्रेस छोड़ी तो कमलनाथ को कुर्सी छोड़नी पड़ी| कांग्रेस विधायकों ने तीन और विधायकों ने शिवराज के कुर्सी संभालने के बाद पार्टी छोड़ी| कांग्रेस के 2 और बीजेपी के एक विधायक के निधन से 3 और सीटें खाली हो गई थीं| दमोह से कांग्रेस विधायक राहुल लोधी ने उपचुनावों के ऐलान के बाद हाथ को झटका लेकिन फिलहाल वहां चुनाव नहीं हो पाया|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।