मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

आज मेरे घर टूटा है..कल तेरा घमंड टूटेगा, CM उद्धव ठाकरे से बोली कंगना रनौत- तुझे क्या लगता है कि..

मुंबई: बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) द्वारा ऑफिस तोड़े जाने पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर एक वीडियो शेयर कर बोला हमला| वीडियो में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को "तू" संबो…

आज मेरे घर टूटा है..कल तेरा घमंड टूटेगा, CM उद्धव ठाकरे से बोली कंगना रनौत- तुझे क्या लगता है कि..
आज मेरे घर टूटा है..कल तेरा घमंड टूटेगा, CM उद्धव ठाकरे से बोली कंगना रनौत- तुझे क्या लगता है कि.. | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) द्वारा ऑफिस तोड़े जाने पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर एक वीडियो शेयर कर बोला हमला| वीडियो में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को "तू" संबोधित करते हुए कंगना ने कहा कि,उद्धव ठाकरे, तुझे क्या लगता है कि तुम फिल्म माफिया के साथ मिलीभगत कर, मेरे घर तोड़ के मुझसे बहुत बडा बदला लिया.. आज मेरे घर टूटा है..कल तेरा घमंड टूटेगा



कंगना ने ट्वीट कर कहा,''तुमने जो किया अच्छा किया..कंगना ने सीएम उद्धव को कहा ये वक्त का पहिया है घूमता रहता है। आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा।



कंगना रनौत ने कहा, "उद्धव ठाकरे, क्या आप सोचते हैं कि फिल्म माफिया के साथ मिलकर मेरे घर को तोड़ देंगे और अपना बदला पूरा कर लेंगे? आज मेरा घर टूटा है, कल आपके घमंड को तोड़ा जाएगा। यह समय का चक्र है। याद रखिए, यह हमेशा समान नहीं रहता है।" कंगना ने कहा, "आज मैं देश से वादा करती हूं कि मैं केवल अयोध्या पर फिल्म नहीं बनाऊंगी, बल्कि कश्मीर पर भी फिल्म बनाऊंगी और देश के लोगों को जगाऊंगी। उद्धव ठाकरे यह अच्छा है कि यह नफरत और आतंकवाद मेरे साथ हुआ है, क्योंकि इसका कुछ मतलब है। जय हिंद, जय महाराष्ट्र।




कंगना रनौत के वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा कि बीएमसी द्वारा दिया गया नोटिस अवैध है और वे अवैध रूप से परिसर में दाखिल हुए। परिसर में कोई काम नहीं चल रहा था। कंगना के वकील ने कहा कि बीएमसी इमारत को उनके जवाब को अस्वीकर करने से पहले ही तोड़ने के लिए तैयार थी।



रिजवान सिद्दीकी ने कहा कि,''जो 'स्टाप वर्क' नोटिस दिया था वो बेबुनियाद है और अवैध है, स्टाप वर्क उनको देना पड़ता है जिनके घर में काम चालू हो। वो अवैध तरीके से घर में घुसे, आस पड़ोस में सबको धमकी देकर घुस गए। नोटिस का जवाब मैंने कल ही दे दिया था|सुबह उन्होंने हमारा जवाब अस्वीकार किया और अस्वीकार करने से पहले ही तोड़ने के लिए वहां लोग मौजूद थे। हमारे पास बहुत कानूनी विकल्प हैं, उन्होंने संपत्ति को बहुत नुकसान पहुंचाया। हमें जो करना है करेंगे, हम लोग शिकस्त नहीं मानेंगे|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।