मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई में अभिनेता अर्जुन रामपाल के परिसर में छापेमारी की। छापेमारी के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अभिनेता अर्जुन रामपाल को समन जारी किया है|अभिनेता अर्जुन रामपाल की प्रेमिका गैब्रिएला डेमेट्रियड्स को भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने 11 नवंबर को बुलाया।
गौरतलब है कि बॉलीवुड ड्रग्स रैकेट के सिलसिले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सोमवार को बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल के मुंबई स्थित घर पर छापेमारी कर तलाशी ली|
एक्टर अर्जुन रामपाल के मुंबई स्थित घर पर तलाशी करने के बाद NCB अधिकारी ने बताया,''नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अभिनेता अर्जुन रामपाल को पूछताक्ष के लिए बुलाया गया है|
NCB अधिकारी ने बताया,''अभिनेता अर्जुन रामपाल को 11 नवंबर को जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। उनके इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जब्त कर लिए गए हैं|
एनसीबी ने आज अर्जुन रामपाल के परिसर में छापेमारी की और उन्हें 11 नवंबर को ड्रग से संबंधित मामले की जांच में शामिल होने के लिए तलब किया। अर्जुन रामपाल की प्रेमिका गैब्रिएला डेमेट्रियड्स को भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने 11 नवंबर को बुलाया।