बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में छिनैती और चोरी करने वाले 2 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार| बस्ती पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देश पर छिनैती और चोरी करने वाले 2 शातिर अभियुक्त हुए गिरफ्तार|
SOG टीम प्रभारी राजेश कुमार मिश्र और परशुरामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार।पुलिस ने अभियुक्त मुकेश कुमार यादव और विजय चौहान को किया गिरफ्तार।
पुलिस ने अभियुक्तों के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल,12000 रुपये , विभिन्न स्थानों पर चोरी की गई 7 मोबाइल, एक कट्टा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस, एक कट्टा 12 बोर दो जिंदा कारतूस किया बरामद ।
अभियुक्त मुकेश कुमार यादव के खिलाफ दर्ज है पहले से 8 मुकदमे ,और विजय चौहान के ऊपर पहले से दर्ज हैं 12 मुकदमे।एसपी हेमराज मीना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया घटना का खुलासा।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एएसपी रविन्द्र कुमार सिंह, सीओ हरैया शेषमणि उपाध्याय रहे मौजूद। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सर्विलांस सेल के प्रभारी जितेंद्र सिंह ,कांस्टेबल जनार्दन प्रजापति वरिष्ठ उप निरीक्षक कन्हैया पांडेय, एस आई मनीष कुमार जयसवाल, एसओजी टीम के बुद्धेश कुमार,आदित्य पांडेय ,राम सुरेश यादव, दिलीप कुमार अजय कुमार यादव रहे शामिल|
रिपोर्ट-विवेक गुप्ता