मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सुशांत केस: ड्रग्स मामले में दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह को NCB ने किया तलब

मुंबई:बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच से जुड़े ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को पूछताछ के लिए तलब किया है। इसके अलावा अभिनेत्र…

सुशांत केस: ड्रग्स मामले में दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह को NCB ने किया तलब
सुशांत केस: ड्रग्स मामले में दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह को NCB ने किया तलब | फ़ोटो: TVL News

मुंबई:बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच से जुड़े ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को पूछताछ के लिए तलब किया है। इसके अलावा अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को तलब किया है।




सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले से जुड़े ड्रग मामले में दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने समन जारी किया|




बता दें कि,' कल यानी मंगलवार को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग एंगल की छानबीन कर रहे एनसीबी ने एनसीबी ने जांच के दायरे को आगे बढ़ाते हुए अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश और क्वान टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी के सीईओ ध्रुव चिटगोपेकर को पूछताछ के लिए तलब किया है।




अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग एंगल की जांच कर रहे NCB ने मंगलवार को क्वान टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी के CEO ध्रुव चिटगोपेकर और बॉलीवुड टैलेंट मैनेजर जया साहा से 6 घंटों तक पूछताछ की, जबकि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश पूछताछ के लिए नहीं गईं।




बता दें कि,'ड्रग्स केस में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम आने से सोशल मीडिया पर ये मुद्दा गर्मा गया है|ड्रग्स केस में नाम सामने आने के बाद दीपिका की ड्रग्स से जुड़ी चैट भी सामने आ चुकी हैं|




एनसीबी के हाथ एक नया चैट लगा है जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, जया साहा की मैनेजर करिश्मा से बात करती हुई दिख रही हैं| दावा किया जा रहा है कि वे ड्रग्स के बारे में बात कर रही हैं| जया की व्हाट्सऐप चैट के मुताबिक चार लोगों के नाम सामने आ रहे हैं- DNSK (D- दीपिका पादुकोण, S- श्रद्धा कपूर, N- नम्रता शिरोडकर और K यानी करिश्मा) इनका नाम सामने आ रहा है|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।