मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

’बेकरार करके' ट्रैक पर वायरल हो रहे अपने इस डांस वीडियो को खुद शाहरुख खान ने किया है कोरियोग्राफ!

--क्या शाहरुख खान बनें कोरियोग्राफर?--क्या जवान के लिए कोरियोग्राफर बनें किंग खान?नई दिल्ली: शाहरुख खान का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में पॉपुलर रेट्रो गीत 'बेकरार करके'…

’बेकरार करके' ट्रैक पर वायरल हो रहे अपने इस डांस वीडियो को खुद शाहरुख खान ने किया है कोरियोग्राफ!
’बेकरार करके' ट्रैक पर वायरल हो रहे अपने इस डांस वीडियो को खुद शाहरुख खान ने किया है कोरियोग्राफ! | फ़ोटो: TVL News

--क्या शाहरुख खान बनें कोरियोग्राफर?

--क्या जवान के लिए कोरियोग्राफर बनें किंग खान?


नई दिल्ली: शाहरुख खान का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में पॉपुलर रेट्रो गीत 'बेकरार करके' पर अपने फेवरेट एक्टर को डांस करते देखना फैन्स के लिए एक सरप्राइज है। वीडियो में शाहरुख अपने बॉल्ड लुक में पूरे जोश के साथ डांस स्टेप्स करते नजर आ रहे हैं जो उनके किरदार और भी दिलचस्प बनाता है।  


एक सोर्स से हमें पता चला है कि "यह शाहरुख खान ही थे जिन्होंने बैकग्राउंड में बज रहे "बेकरार करके" गाने  के साथ इस खास सीक्वेंस में डांस करने का आइडिया लोगों के सामने रखा। यही नहीं उन्होंने इसके लिए डांस स्टेप्स की कोरियोग्राफी का जिम्मा भी खुद उठाया, जिसने पूरी तरह से इस सीन को बदल दिया और एंटरटेनिंग बना दिया।”


अब शाहरुख खान द्वारा तैयार किए गए इम्प्रोवाइज्ड डांस मूव्स दर्शकों के बीच छा गए हैं। जी हां,  किंग खान के ये डांस स्टेप्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं और इंटरनेट पर मीम्स बन रहे हैं।


कह सकते है, बहुमुखी प्रतिभा के प्रतीक शाहरुख खान ने एक बार फिर अपने फैन्स को चौंका दिया है। सुपरस्टार ने न केवल अपने अभिनय कौशल का प्रदर्शन किया है, बल्कि एक आकर्षक सीक्वेंस के लिए अपने स्टेप्स कोरियोग्राफ करके अपने डांसिंग स्किल्स भी शोकेस किए हैं।


जवान के एक्शन से भरपूर प्रीव्यू ने फिल्म की प्रत्याशा को अगले स्तर पर पहुंचा दिया है और  अपने बड़े पैमाने से दर्शकों को दीवाना कर दिया है। जवान की इस झलक ने एक असाधारण सिनेमाई अनुभव का वादा किया है। एक्शन और इमोशन्स के एक परफेक्ट मेल के साथ, जवान का प्रीव्यू धमाकेदार सीन्स और एक शानदार पैमाने को प्रदर्शित करता है जो दर्शकों को और अधिक चाहने पर मजबूर कर देता है। प्रीव्यू का हर फ्रेम ध्यान खींचने वाला है और जवान की दुनिया की झलक पेश करता है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जुलाई 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।