मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

आयकर छापे पर तापसी पन्नू ने तोड़ी चुप्पी, वित्त मंत्री सीतारमण के बयान पर बोली-Not So Sasti' anymore

मुंबई: मुंबई में फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप और अभिनेत्री तापसी पन्नू के ठिकानों पर आयकर विभाग ने 3 मार्च को छापेमारी की थी|अभिनेत्री तापसी पन्नू से लगातार पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार की रात को पुण…

आयकर छापे पर तापसी पन्नू ने तोड़ी चुप्पी, वित्त मंत्री सीतारमण के बयान पर बोली-Not So Sasti' anymore
आयकर छापे पर तापसी पन्नू ने तोड़ी चुप्पी, वित्त मंत्री सीतारमण के बयान पर बोली-Not So Sasti' anymore | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: मुंबई में फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप और अभिनेत्री तापसी पन्नू के ठिकानों पर आयकर विभाग ने 3 मार्च को छापेमारी की थी|अभिनेत्री तापसी पन्नू से लगातार पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार की रात को पुणे में अधिकारियों ने तापसी और अनुराग से पूछताछ की। अब इस पूरे मामले में पहली बार तापसी पन्नू ने शनिवार को चुप्पी तोड़ी और एक के बार लगातार तीन ट्वीट किए|




 अभिनेत्री तापसी पन्नू ने पेरिस में कथित बंगले, पांच करोड़ रुपये लेने के आरोप और 2013 में हुई छापेमारी (वित्त मंत्री सीतारमण का बयान)  के संबंध में तीन ट्वीट किए| तापसी पन्नू ने पहले ट्वीट में कहा,''मुख्य रूप से 3 चीजों की 3 दिनों तक गहन खोजबीन की गई|
1. "कथित" बंगले की चाबी जो पेरिस में है। क्योंकि गर्मियों की छुट्टियां आने वाली हैं।'




अपने दूसरे ट्वीट में तापसी ने छापे के दूसरे प्वॉइंट के बारे में बताया। दूसरे ट्वीट में पन्नू ने कहा,'' ‘कथित पांच करोड़ रुपये की रसीद जिसे फ्रेम कर भविष्य के लिए रखा जाएगा’ क्योंकि मैंने पहले उस पैसे को ठुकरा दिया था| दरअसल अधिकारियों के हवाले से यह दावा किया गया था कि तापसी पन्नू को पांच करोड़ का नकद भुगतान किया गया था और उसकी रसीद उनके घर से मिली है।


तीसरे ट्वीट में वित्त मंत्री की आलोचना करते हुए अभिनेत्री ने कहा,''हमारी माननीय वित्त मंत्री सीतारमण के अनुसार 2013 में मुझ पर जो छापा डाला गया था... अब उतनी सस्ती नहीं है| 'हमारी माननीय वित्त मंत्री सीतारमण के अनुसार 2013 में हुई छापे की मेरी यादें....इतनी सस्ती भी नहीं हूं।' बता दें कि,''वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के आवास और दफ्तरों पर आयकर छापों को लेकर शुक्रवार को कहा, इन लोगों पर 2013 में भी ऐसी ही कार्रवाई हुई थी, मगर तब किसी ने इसे मुद्दा नहीं बनाया, जैसा अब बनाया जा रहा है।


  


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।