मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

West Bengal Election 2021: कल कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में PM मोदी की मौजूदगी में BJP में शामिल हो सकते है मिथुन चक्रवर्ती

कोलकाता: बॉलीवुड अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस(टीएमसी) के पूर्व राज्यसभा सदस्य मिथुन चक्रवर्ती के भाजपा में शामिल होेने की अटकलें तेज हो गई हैं। इस बीच खबर आ रही है कि वह कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

West Bengal Election 2021: कल कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में PM मोदी की मौजूदगी में BJP में शामिल हो सकते है मिथुन चक्रवर्ती
West Bengal Election 2021: कल कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में PM मोदी की मौजूदगी में BJP में शामिल हो सकते है मिथुन चक्रवर्ती | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता: बॉलीवुड अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस(टीएमसी) के पूर्व राज्यसभा सदस्य मिथुन चक्रवर्ती के भाजपा में शामिल होेने की अटकलें तेज हो गई हैं। इस बीच खबर आ रही है कि वह कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मंच साझा कर सकते हैं। हालांकि, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिथुन भाजपा के लिए प्रचार करेंगे या नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं है। सिर्फ खबर आई है कि अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भाजपा में शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में सात मार्च को होने वाली रैली में वह मौजूद रहेंगे।




बता दें कि 16 फरवरी को मिथुन चक्रवर्ती की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात हुई थी| इसी के बाद से चक्रवर्ती के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थी|




मिथुन चक्रवर्ती के बीजेपी में शामिल होने की खबरों पर पश्चिम बंगाल बीजेपी के उपाध्यक्ष और सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि अगर मिथुन चक्रवर्ती आते हैं तो यह हमारी पार्टी के साथ-साथ बंगाल के लिए भी अच्छा रहेगा| अगर वह एक ऐसे मंच पर आते हैं जहां पीएम हैं, तो बंगाल के लोग खुश होंगे|





बता दें कि बंगाल में 294 सीटों के लिए आठ चरणों में वोटिंग होगी| 27 मार्च को पहले चरण के लिए मतदान होंगे| पहले चरण में 38 सीटों पर वोटिंग होगी| दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल को होगा, इसके तहत 30 सीटों पर लोग वोट डालेंगे| तीसरे चरण की वोटिंग के लिए 6 अप्रैल का दिन तय किया गया है, जहां 31 सीटों पर लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे|




10 अप्रैल को चौथे चरण में 44 सीटों पर वोटिंग होगी|पांचवें चरण का चुनाव 17 अप्रैल को होगा, जहां 45 सीटों पर वोट डाले जाएंगे| इसके अलावा 22 अप्रैल को छठे चरण में 41 सीटों, 26 अप्रैल को सातवें चरण के तहत 36 सीटों तो वहीं आखिरी और आठवें चरण में 35 सीटों पर वोटिंग होगी| नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।