मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

तू झूठी मैं मक्कार का इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर, मेकर्स ने फिल्म के नए पोस्टर संग की घोषणा

नई दिल्ली: तू झूठी मैं मक्कार ने रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की सिजलिंग केमिस्ट्री के साथ अपने अनोखे टाइटल की वजह से भी दर्शकों को उत्साहित कर दिया है। जबकि फिल्म ने अपने रिफ्रेशिंग फील, वाइब्रेंट सीन…

तू झूठी मैं मक्कार का इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर, मेकर्स ने फिल्म के नए पोस्टर संग की घोषणा
तू झूठी मैं मक्कार का इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर, मेकर्स ने फिल्म के नए पोस्टर संग की घोषणा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  तू झूठी मैं मक्कार ने रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की सिजलिंग केमिस्ट्री के साथ अपने अनोखे टाइटल  की वजह से भी दर्शकों को उत्साहित कर दिया है। जबकि फिल्म ने अपने रिफ्रेशिंग फील, वाइब्रेंट सीन्स और रोमांटिक-कॉम के वादे के साथ युवाओं से कनेक्ट कर लिया है, इसने सभी की प्रत्याशा को भी खूब बढ़ाया है और अब सब बेसब्री से फिल्म के ट्रेलर के रीलीज का इंतजार कर रहे है। लेकिन लगता है कि फैन्स का यह इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि फिल्म के एक सैसी और कवरफुल पोस्टर के साथ आज मेकर्स ने ट्रेलर के रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है 23 जनवरी है।


फिल्म का यह नया पोस्टर फिल्म की दुनिया को जीवंत करता है, जो बहुत ही रंगीन, मजेदार और जीवन से भरपूर है। यह देखते हुए कि यह लव रंजन की फिल्म है, हम अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म की कहानी घिसी-पिटी नही होगी। यहां तक कि आज के प्यार और रिश्ते भी कुछ भी हैं, लेकिन प्रेडिक्टेबल हैं। दर्शकों ने एक ट्रू ब्लू यूथ फिल्म के लिए कुछ समय तक इंतजार किया है और तू झूठी मैं मक्कार निश्चित रूप से इस पर खरी उतरने वाली है जो एक ऐसी दुनिया का वादा करती है जिससे आज के युवा खुद को जोड़ पाएंगे।


ऐसे में अब हमें फिल्म के ट्रेलर के लिए और ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा जो निश्चित रूप में रणबीर और श्रद्धा  के किरदारों को दर्शाएगा।


'तू झूठी मैं मक्कार' लव रंजन द्वारा निर्देशित हैं। इस फिल्म को लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित किया गया हैं, वहीं टी-सीरीज़ के गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा इसे प्रस्तुत किया हैं। यह 8 मार्च 2023 को होली के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में एक उत्सव के रूप में रिलीज होने के लिए तैयार है।


https://www.instagram.com/p/CnoJv10p3CC/?igshid=OGQ2MjdiOTE=



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।