मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दिलों की डोरियां के साथ मिले वरुण धवन और जान्हवी कपूर के दिल, देखिए बवाल का लेटेस्ट ट्रैक

वरुण धवन और जान्हवी कपूर के साथ झूमने के लिए हो जाइए तैयार, बवाल के मेकर्स ने रिलीज किया नया ट्रैक - दिलों की डोरियांनई दिल्ली: वरुण धवन, जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म - बवाल को लेकर दर्शकों का उत्स…

दिलों की डोरियां के साथ मिले वरुण धवन और जान्हवी कपूर के दिल, देखिए बवाल का लेटेस्ट ट्रैक
दिलों की डोरियां के साथ मिले वरुण धवन और जान्हवी कपूर के दिल, देखिए बवाल का लेटेस्ट ट्रैक | फ़ोटो: TVL News

:black_circle:वरुण धवन और जान्हवी कपूर के साथ झूमने के लिए हो जाइए तैयार, बवाल के मेकर्स ने रिलीज किया नया ट्रैक - दिलों की डोरियां


नई दिल्ली: वरुण धवन, जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म - बवाल को लेकर दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता है। फिल्म के गाने - तुम्हें कितना प्यार करते और दिल से दिल तक की रिलीज के बाद से जहां एक्टर्स के प्रशंसकों के बीच फिल्म को लेकर प्रत्याशा और भी अधिक बढ़ गई है, वहीं हर म्यूजिक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहे बवाल के गानों में वरुण और जान्हवी की सुपर केमिस्ट्री ने भी धूम मचा दी है। और अब फिल्म से वरुण और जान्हवी का एक नया डांस नबंर रिलीज किया गया है।


वैसे तो ये फिल्म पहले से ही दुनिया भर के दर्शकों की वॉचलिस्ट में टॉर पर है। पर अब निर्माताओं ने शुक्रवार, 21 जुलाई को प्रीमियर से पहले फिल्म का तीसरा ट्रैक - दिलों की डोरियां लॉन्च किया है । ये वरुण और जान्हवी की ग्रैंड शादी पर फिल्माया गया एक अपबीट, जोशीला, डांस नंबर है, जो निश्चित रूप से दर्शकों को गुनगुनाने और थिरकने पर मजबूर कर देगा।



Link - https://youtu.be/1sP8ZpeM0Ak 



वरुण धवन और जान्हवी कपूर अभिनीत, बवाल साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा अश्विनी अय्यर तिवारी और नितेश तिवारी की अर्थस्काई पिक्चर्स के सहयोग से एक टाइमलेस लव स्टोरी है। बवाल का प्रीमियर 21 जुलाई को भारत और दुनिया भर के 200 देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर होगा।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जुलाई 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।