नई दिल्ली:गायक विशाल ददलानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा तंज कसते हुए कहा,'' एक तरफ़ गंगा में हज़ारों लाशें बह रही हैं, दूसरी तरफ़ TV पे फ़र्ज़ी आँसू बह रहे हैं| दरअसल,'' आज वाराणसी के डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य फ्रंटलाइन स्वास्थ्यकर्मियों से बात करते हुए प्रधानमंत्री भावुक हो गए| जिसके बाद विशाल ददलानी ने कहा,''एक तरफ़ गंगा में हज़ारों लाशें बह रही हैं, दूसरी तरफ़ TV पे फ़र्ज़ी आँसू बह रहे हैं.
विशाल ददलानी ने ट्वीट किया,''आज मगरमच्छ फिर रो दिया? जितना दर्द दिखाता है, उसका दसवा भाग भी अगर मेहसूस करता तो
1. ये हाल न होने देता और 2. लोगों की घुटती साँसे और सिसकियों को देखते-सुनते, अपने भूल मानता और माफ़ी मांगकर लाश-महल का निर्माण रद्द करता. "आंसूजीवी" अंकल गली के पंडाल-वाले स्तर का अभिनेता है.