मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

'टूलकिट' ट्वीट पर खुद घिरी बीजेपी: पात्रा समेत BJP के बड़े नेताओं के 'टूलकिट वाले ट्वीट' को ट्विटर ने करार दिया 'Manipulated Media'

नई दिल्ली: बीजेपी को ट्विटर ने तगड़ा झटका दिया है| तथाकथित टूलकिट मामले पर कांग्रेस को घेरने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने जो ट्वीट किया था, उसे ट्विटर ने ‘मैनिपुलेटेड मीडिया’ य…

'टूलकिट' ट्वीट पर खुद घिरी बीजेपी: पात्रा समेत BJP के बड़े नेताओं के 'टूलकिट वाले ट्वीट' को ट्विटर ने करार दिया 'Manipulated Media'
'टूलकिट' ट्वीट पर खुद घिरी बीजेपी: पात्रा समेत BJP के बड़े नेताओं के 'टूलकिट वाले ट्वीट' को ट्विटर ने करार दिया 'Manipulated Media' | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: बीजेपी को ट्विटर ने तगड़ा झटका दिया है| तथाकथित टूलकिट मामले पर कांग्रेस को घेरने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने जो ट्वीट किया था, उसे ट्विटर ने ‘मैनिपुलेटेड मीडिया’ यानी भ्रामक बता दिया है|यह ट्वीट संबित पात्रा ने 18 मई को किया था|ट्विटर ने 18 मई को किए गए बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा के टूलकिट वाले ट्वीट को 'Manipulated Media' के तौर पर फ़्लैग किया है।




 बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा के उस ट्वीट को ट्विटर ने 'Manipulated Media' (हेर-फेर किया हुआ) बताया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोविड से निपटने में नाकाम रहने और बदनाम करने के लिए कांग्रेस ने "टूलकिट" बनाई है| ट्विटर ने पात्रा के इस 'कांग्रेस टूलकिट' के आरोप को "हेरफेर मीडिया" के रूप में चिह्नित किया है|




 बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा, विनय सहस्रबुद्धे, सीटी रवि समेत कई BJP के बड़े नेताओं के सभी ट्वीट्स पर अब ट्विटर ने ‘मैनिपुलेटेड मीडिया’ का लेबल लगा दिया है| मतलब इस ट्वीट में जो तस्वीर इस्तेमाल की गई है, वह भ्रामक है| चूंकि कांग्रेस पहले ही इसके फर्जी होने का दावा करती रही है|ऐसे में यह बीजेपी के लिए नई फजीहत का सबब बन सकता है|




टूलकिट को लेकर मोदी सरकार के मंत्रियों पीयूष गोयल, हरदीप सिंह पुरी, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर और प्रह्लाद जोशी ने भी ट्वीट किए थे| इसके अलावा बीजेपी प्रेसिडेंट जेपी नड्डा, उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत, सांसद तेजस्वी सूर्या और राघवेंद्र राठौर जैसे लोग भी इस मसले पर ट्वीट करने वालों में शामिल रहे| हालांकि इनके ट्वीट्स पर ‘मैनिपुलेटेड मीडिया’ का लेबल नहीं लगाया गया है| संबित पात्रा, विनय सहस्रबुद्धे और सीके रवि के अलावा बीजेपी के पक्ष में सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव इंफ्लुएंसर शैफाली वैद्य के ट्वीट को भी ट्विटर ने भ्रामक बताया है|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।