मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

नई दिल्ली: एक्ट्रेस वहीदा रहमान को 53वें दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए चुना गया है |केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सुप्रसिद्ध अभिनेत्री वहीदा रहमान को वर्ष 202…

वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा
वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: एक्ट्रेस वहीदा रहमान को 53वें दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए चुना गया है |केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री  अनुराग ठाकुर ने सुप्रसिद्ध अभिनेत्री वहीदा रहमान को वर्ष 2021 के दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित करने की आज घोषणा की। यह जानकारी देते हुए ठाकुर ने कहा कि भारतीय सिनेमा में वहीदा रहमान के शानदार योगदान के लिए इस पुरस्कार की घोषणा करते हुए उन्हें बेहद खुशी और सम्मान महसूस हो रहा है।


ठाकुर ने इस बात को रेखांकित किया कि वहीदा रहमान ने प्यासा, कागज के फूल, चौदहवी का चांद, साहेब बीवी और गुलाम, गाइड, खामोशी और कई अन्य प्रमुख हिंदी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए बेहद ख्याति अर्जित की है। 



उनके अभिनय कौशल के बारे में अनुराग ठाकुर ने कहा, “5 दशकों से भी ज्यादा लंबे अपने करियर में उन्होंने अपनी भूमिकाओं को बेहद कुशलता से निभाया। फिल्म रेशमा और शेरा में उनकी उत्कृष्ट भूमिका के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया। पद्म श्री और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित वहीदा जी ने ऐसी भारतीय नारी के समर्पण, प्रतिबद्धता और शक्ति का दृष्टांत प्रस्तुत किया है, जो अपनी कड़ी मेहनत के बल पर पेशेवर उत्कृष्टता का उच्चतम स्तर हासिल कर सकती है।”



नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के तुरंत बाद सुप्रसिद्ध अभिनेत्री को यह पुरस्कार देने की घोषणा होने पर श्री ठाकुर ने कहा, “ऐसे समय में जब ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद द्वारा पारित किया गया है, उन्हें इस लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाना, भारतीय सिनेमा की अग्रणी महिलाओं में से एक के प्रति सच्चा सम्मान है, जो फिल्मों के बाद अपना जीवन परोपकार और समाज की भलाई को समर्पित कर चुकी हैं।''




यह पुरस्कार 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा।

निम्नलिखित सदस्य दादा साहब फाल्के पुरस्कार चयन समिति का हिस्सा थे: आशा पारेख, चिरंजीवी, परेश रावल; प्रसेनजीत चटर्जी और शेखर कपूर



बीते वर्षों में इस प्रख्यात अभिनेत्री (वहीदा रहमान) ने वह मुकाम हासिल किया है, जो उनके दौर की बहुत कम अभिनेत्रियां हासिल कर सकी थीं। अपने अभिनय कौशल से वहीदा रहमान ने ढेरों पुरस्कार जीते। उन्होंने गाइड (1965) और नील कमल (1968) में अपनी भूमिकाओं के लिए फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार जीता। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार (1971) भी जीता और 1972 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया। बाद में 2011 में उन्हें पद्म भूषण से अलंकृत किया गया। वहीदा रहमान ने अपने पांच दशक से लंबे करियर में 90 से अधिक फिल्मों में काम किया है और बेहद ख्याति प्राप्त की है।










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।