मध्य प्रदेश चुनाव 2023: भाजपा ने आगामी मध्य प्रदेश चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। भाजपा की दूसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत सांसदों को टिकट दिया गया है। केंद्रीय मंत्रियों में नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रह्लाद सिंह पटेल के भी नाम हैं । इससे पहले ,भाजपा ने पहली लिस्ट में भी 39 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी|
भाजपा की दूसरी सूची के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दिमनी से, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते निवास से, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंगपुर से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा पार्टी सांसद राकेश सिंह जबलपुर पश्चिम से, गणेश सिंह सतना से, रीति पाठक सीधी से और उदय प्रताप सिंह गाडरवारा से चुनावी मैदान में उतरेंगे।
इससे पहलें, बीजेपी ने 17 अगस्त को पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें 39 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई थी| 230 सदस्यीय विधानसभा सीटों में से बीजेपी अब तक 78 उम्मीदवारों के नाम जारी कर चुकी है|