मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

जन नेता श्री राहुल गाँधी जी की सदस्यता बहाली को लेकर पूरे प्रदेश में कांग्रेसजनों द्वारा किया गया प्रदर्शन - बृजलाल खाबरी, पूर्व सांसद

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व सांसद श्री बृजलाल खाबरी ने आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष-जन नेता श्री राहुल गांधी जी की सदस्यता बहाली को लेकर पूरे प्रदेश में कांग्रेसजनों द्वारा किये गये…

जन नेता श्री राहुल गाँधी जी की सदस्यता बहाली को लेकर पूरे प्रदेश में कांग्रेसजनों द्वारा किया गया प्रदर्शन - बृजलाल खाबरी, पूर्व सांसद
जन नेता श्री राहुल गाँधी जी की सदस्यता बहाली को लेकर पूरे प्रदेश में कांग्रेसजनों द्वारा किया गया प्रदर्शन - बृजलाल खाबरी, पूर्व सांसद | फ़ोटो: TVL News

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व सांसद श्री बृजलाल खाबरी ने आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष-जन नेता श्री राहुल गांधी जी की सदस्यता बहाली को लेकर पूरे प्रदेश में कांग्रेसजनों द्वारा किये गये प्रदर्शन के तहत लखनऊ में हुए प्रदर्शन का नेतृत्व किया। सैंकड़ों की संख्या में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसजनों के बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प???रतिमा हजरतगंज जा रहे कांग्रेसजनों को पुलिस द्वारा रास्ते में बैरीकेडिंग कर रोका गया और जबरिया गिरफ्तार कर बस में भरकर ईको गार्डेन ले जाया गया जिन्हें देर शाम रिहा किया गया।


इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री बृजलाल खाबरी ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लोकतंत्र एवं संविधान से विश्वास उठ चुका है यही कारण है कि वह हर अलोकतांत्रिक कदम उठा रही है। कांग्रेस पार्टी भाजपा के किसी भी अलोकतंात्रिक और संविधान विरोधी कृत्य का सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेगी और संघर्ष करेगी। उन्होने कहा कि सपने बेंचने वाली सरकार का असली चेहरा आज हिन्दुस्तान की अवाम के सामने आ चुका है। उन्होने कहा कि जननेता राहुल गांधी जी की लोकप्रियता से भाजपा के नेता बौखला चुके हैं और अलोकतांत्रिक कदम उठा रहे हैं जिसे कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होने कहाकि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करेगी और भाजपा के हर हथकण्डे का जमकर मुंहतोड़ जवाब देगी।



प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक एवं प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि आज के इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष श्री शिव पाण्डेय, महासचिव एवं प्रभारी प्रशासन श्री दिनेश कुमार सिंह, संगठन सचिव श्री अनिल यादव, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनस रहमान एवं महामंत्री आर्यन मिश्रा, मो0 शमीम, श्री प्रभाकर मिश्रा, श्री नितान्त सिंह, श्री सोमेश सिंह चैहान, श्री उपेन्द्र द्विवेदी सहित सैंकड़ों कांग्रेसजनों ने गिरफ्तारी दी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 जुलाई 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।