मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भाजपा सरकार 'लोकतंत्र' पर प्रहार कर रही है, तानाशाही को बढ़ावा दे रही है: भाजपा सरकार

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार लोकतंत्र पर प्रहार कर रही है और तानाशाही को बढ़ावा दे रही है। अभिव्यक्ति की स्व…

भाजपा सरकार 'लोकतंत्र' पर प्रहार कर रही है, तानाशाही को बढ़ावा दे रही है: भाजपा सरकार
भाजपा सरकार 'लोकतंत्र' पर प्रहार कर रही है, तानाशाही को बढ़ावा दे रही है: भाजपा सरकार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार लोकतंत्र पर प्रहार कर रही है और तानाशाही को बढ़ावा दे रही है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता पर लगातार हमले हो रहे हैं। पत्रकारों और समाजसेवियों के साथ मारपीट और हत्या तक होने की घटनाएं हो रही हैं। विपक्षी पार्टी के नेताओं पर फर्जी मुकदमें दर्ज किए जा रहे हैं।



भाजपा की झूठी बयानबाजी की पोल खुलती जा रही है। उनके राज में अंधेरगर्दी मची है। जनहित में जनता को सच्चाई से अवगत कराना भाजपा सरकार को बर्दाश्त नहीं। जिला सुल्तानपुर के बदहाल एएनएम सेंटर की सच्चाई दिखाने पर यूट्यूबर पत्रकार ललित यादव की गिरफ्तारी इस बात का प्रमाण है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात बेमानी है। 


भाजपा सरकार का रवैया कुछ वर्गों के प्रति आक्रामक रहता है। उनके समाज से लगातार ये शिकायतें आ रही है कि सरकार उन्हें डरा धमका रही है। भय और आतंक का माहौल बनाकर लोगों को डराना भाजपा और आरएसएस का एजेण्डा है। भाजपा और आरएसएस समाज में बंटवारे का खेल करने में माहिर है। भाजपा और आरएसएस की नफरती राजनीति से सामाजिक तानाबाना बिगड़ रहा है जबकि समाजवादी पार्टी लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता के लिए प्रतिबद्ध है। 


भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार की कहानियां अब सार्वजनिक रूप से कही सुनी जाने लगी है। भाजपाराज में सवा छह साल में भ्रष्टाचार को भयंकर संरक्षण मिला है। जनता महंगाई, बेकारी और बढ़ती असहिष्णुता की शिकार है। 2024 के लोकसभा चुनाव में पीडीए ही अब भाजपा की एनडीए सरकार को सत्ताच्युत करने को संकल्पित है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 जुलाई 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।